Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ठाणे के कल्याण में बकरीद पर बवाल, दुर्गाडी किले में एंट्री बैन होने पर शिवसेना-BJP का हंगामा; फोर्स तैनात

ठाणे के कल्याण में बकरीद पर बवाल, दुर्गाडी किले में एंट्री बैन होने पर शिवसेना-BJP का हंगामा; फोर्स तैनात


महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में बकरीद पर दुर्गाडी किले में प्रवेश प्रतिबंध को लेकर शिवसेना और भाजपा ने हंगामा किया। ...और पढ़ें






दुर्गाडी किले के बाहर हंगामा करते लोग। (सोर्स - सोशल मीडिया)



बकरीद पर दुर्गाडी किले में प्रवेश नहीं करने देने का विरोध


शिवसेना और भाजपा नेताओं ने सड़क पर हंगामा किया


पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की, स्थिति नियंत्रण में



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाने जिले के कल्याण में बकरीद के मौके पर दुर्गाडी किले के बाहर बवाल होने की स्थिति बन गई। दरअसल, मामला यह है कि किले के परिसर में स्थित ईदगाह में इस दौरान नमाज अदा की जाती है, जिसके चलते प्रशासन की ओर से हर साल अस्थायी तौर पर हिंदू श्रद्धालुओं को किले के दुर्गा देवी मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया जाता है।


वहीं, इस रोक को लेकर गुरुवार को शिवसेना और BJP के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच बवाल होने जैसी स्थिति बना गई।

मालूम हो कि इसको लेकर हर साल विरोध की स्थिति बनती है और इस बार भी प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। किले के परिसर में दुर्गा मां का मंदिर स्थित होने के कारण यह स्थान धार्मिक दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

किले में स्थित ईदगाह में नमाज अदा करने आते है लोग

इसके साथ ही बकरीद के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचते हैं, वहीं दूसरी ओर हिंदू श्रद्धालु मंदिर में दर्शन को लेकर अपनी परंपरागत पहुंच को लेकर असंतोष जताते हैं।



इस व्यवस्था के विरोध में शिवसेना कार्यकर्ता और विभिन्न हिंदू संगठन हर साल प्रदर्शन करते हैं। इसी को देखते हुए इस बार भी पुलिस और प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।


इसके अलावा एडीसीपी संजय जाधव ने बताया, "हर साल दुर्गाडी किले पर बकरीद के दौरान हिंदू समूहों द्वारा अस्थायी रोक के विरोध में प्रदर्शन किया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हमने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं।"


उन्होंने आगे कहा कि पिछले 30 से 40 वर्षों से यह विरोध प्रदर्शन हर साल होता आ रहा है। प्रशासन ने इस बार भी पूरी तैयारी की है ताकि दोनों ही स्थितियां ठीक रहे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]