Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान, डीके शिवकुमार होंगे नए सीएम


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने गुरुवार सुबह बेंगलुरु में अपने आवास पर कैबिनेट सहयोगियों के साथ नाश्ते की बैठक के बाद इस्तीफा देने का फैसला किया ...और पढ़ें





कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने किया इस्तीफे का एलान


 गुरुवार सुबह बेंगलुरु में सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया के इस्तीफे देने का फैसला ले लिया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने अपने आवास पर आयोजित नाश्ते के दौरान अपने कैबिनेट सहयोगियों को अपने इस्तीफे के फैसले की जानकारी दी।


मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन जाएंगे। सीएम आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया कहा कि वह 3 बजे इस्तीफा देंगे और डीके शिवकुमार को नया मुख्यमंत्री बनाएंगे।

CMO सूत्रों के अनुसार, पार्टी आलाकमान ने कथित तौर पर उनसे राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के लिए रास्ता बनाने को कहा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री सिद्दरमैया राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

हालांकि, लोक भवन सूत्रों ने बताया कि सिद्दरमैया ने अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने का समय नहीं मांगा है, जो निजी कारणों से अपने गृह नगर इंदौर चले गए हैं।
सिद्दरमैया ने क्यों लिया इस्तीफा देने का फैसला

कुछ सूत्रों का संकेत है कि सिद्दरमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि हो सकता है क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे।

पार्टी ने मंगलवार को सिद्दरमैया और शिवकुमार को दिल्ली बुलाया, जहां कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, और पार्टी के महासचिवों के.सी. वेणुगोपाल और सुरजेवाला के साथ लगातार बैठकें हुईं।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा साझा की गई एक तस्वीर में, सिद्धारमैया को भावुक शिवकुमार को गले लगाते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में, मुख्यमंत्री पद के दावेदार शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है।





बताते चलें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्दरमैया को राज्यसभा की सीट और पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेशकश की है, लेकिन बताया जा रहा है कि सिद्दरमैया इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।

जैसे-जैसे दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री की उम्मीद में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ रही है, कर्नाटक के प्रभारी AICC महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई है और अभी तक कोई अन्य निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें न लगाने का अनुरोध किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]