Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कृष्णा' और 'भामा' की जोड़ी को लोगों ने दिया प्यार, काम आया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

कृष्णा' और 'भामा' की जोड़ी को लोगों ने दिया प्यार, काम आया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्डवाइड टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। यह फिल्म कृष्ण के जीवन पर ...और पढ़ें





 भारत में हाल ही में रिलीज हुई डिवोशनल ड्रामा 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' (Krishnavataram: Part 1) को काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज आठ दिन पूरे हो गए हैं। मूवी के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसके ग्राफिक्स और सीन्स की तुलना नितेश तिवारी की 4000 करोड़ की रामायण से होने लगी थी।


फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन मात्र 42 लाख से शुरुआत की थी लेकिन बाद में आते-आते इसकी कहानी न रफ्तार पकड़ी। दूसरे दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद पहले शनिवार को 2.25 करोड़ रुपये और चौथे दिन 37.7 प्रतिशत के उछाल के साथ 3.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

कितना रहा 8वें दिन का कलेक्शन?

5वें दिन फिल्म ने 1.35 करोड़, छठवें दिन 1.85 करोड़ और सातवें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहां अब आठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने अभी तक 3 लाख रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।




इस तरह अभी कर फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 13.52 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो सात दिनों में फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह 'कृष्णावतारम पार्ट 1 साल 2026 की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है। हार्दिक गज्जर द्वारा निर्देशित यह माइथोलॉजिकल फिल्म कृष्ण के जीवन की भव्य प्रस्तुति है।
क्या है कृष्णावतारम की कहानी?

फिल्म की कहानी व्यास के हिंदू संस्कृत ग्रंथ ब्रह्म वैवर्त पुराण से प्रेरित है। ये भगवान कृष्ण के जीवन पर उनकी पत्नियों, रुक्मिणी और सत्यभामा को केद्र करके बनाई गई है और राधा से उनके अलगाव के बाद की घटनाओं पर फोकस करती है।




फिल्म में संस्कृति जयाना ने सत्यभामा का किरदार निभाया है, जबकि सिद्धार्थ गुप्ता ने कृष्ण का किरदार निभाया है। निवासिनी कृष्णन ने रुक्मिणी की भूमिका निभाई है, जबकि सुष्मिता भट्ट ने राधा की भूमिका निभाई है। जंती हजारिका, स्मृति श्रीकांत, अमनजोत सिंह और कार्तिक जयराम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]