Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान

Axar Patel ने DC के बाहर होने के बाद बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम, RCB को इग्नोर कर किया हैरान


दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम बताया है। ...और पढ़ें






Axar Patel ने बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम


IPL 2026 Playoffs: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना 2022 की आईपीएल विजेता टीम गुजरात टाइटंस से पहले क्वालीफायर 2026 में 26 मई को होना है, जबकि एलिमिनेटर मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर में 27 मई को खेला जाएगा।


क्वालीफायर-1 की विजेता टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर में जीतने वाली टीम से दूसरे क्वालीफायर में 29 मई को होगा। आईपीएल 2026 का फाइनल मैच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है।

24 मई को लीग स्टेज मैचों का समापन हुआ, जहां केकेआर को डीसी से अपने आखिरी मैच में 40 रन से हार झेलनी पड़ी। केकेआर को हराने के बाद डीसी के कप्तान से इंटरव्यू के दौरान आईपीएल प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम को चुनने को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने जो जवाब दिया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया।

यह वीडियो भी देखें

Axar Patel ने बताया कौन है IPL 2026 की सबसे मजबूत टीम

दरअसल, मैच के बाद डीसी के कप्तान अक्षर पटेल ने आईपीएल 2026 की प्लेऑफ की सबसे मजबूत टीम सनराइजर्स हैदराबाद को बताया। उन्होंने आररसीबी को नजरअंदाज किया, जिसने फैंस को हैरानी में डाल दिया। अक्षर ने कहा,


"मुझे लगता है एसआरएच काफी मजबूत दिख रही है। जब उनके टॉप 3 बैटर्स रन बनाते है तो विपक्षी टीम को उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। तो मुझे लगता है सनराइजर्स हैदराबाद।"

बता दें कि मौजूदा सीजन में एसआरएच की टीम ने लीग स्टेज में 18 अंक रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। उन्होंने अपने 9मैचों में जीत, जबकि 5 मैचों में हार का सामना किया, लेकिन नेट रन रेट में आरसीबी-जीटी से कम होने की वजह से उन्हें तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ का टिकट कटाया। हैदराबाद की टीम के तीन बैटर्स- हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने मौजूदा सीजन में 500 रन से ज्यादा बनाए और उनसे टीम को उम्मीद होगी कि वो नॉकआउट मैच में भी ऐसा ही परफॉर्म करें।


एसआरएच के आखिरी लीग मैच में तीनों ही बैटर्स ने आरसीबी के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थी, जिसने उन्हें 55 रन से मैच जीतने में मदद की। उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड एसआरएच की टीम के प्रमुख खिलाड़ी है, जबकि गेंद से कप्तान कमिंस, ईशान मलिंगा और अनकैप्ड भारतीय पेसर साकिब हुसैन काफी अहम है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]