Jasprit Bumrah के माथे पर लगा T20 इतिहास का सबसे बड़ा दाग, कभी नहीं भूल पाएंगे IPL का 19वां सीजन

Jasprit Bumrah ने आईपीएल 2026 में अपना सफर 102 बॉलिंग एवरेज के साथ खत्म किया, जो कि आज तक टी20 इतिहास में पहले किसी बॉलर के साथ नहीं हुआ था। ...और पढ़ें
-1779688408283_v.webp)
Jasprit Bumrah IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए आईपीएल 2026 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। जिस बुमराह को हाई-प्रेशर वाली स्थिति में टीम के लिए विकेट निकालने में माहिर माना जाता रहा, वो इस सीजन बुरी तरह से संघर्ष करते नजर आए।
साल 2013 में डेब्यू के बाद 158 मैचों में उन्होंने 187 विकेट लिए हैं और वो आईपीएल के टॉप विकेट टेकर की लिस्ट में शामिल हैं। सीजन 2026 में उन्होंने 13 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.36 का रहा।
साल 2015 में उन्होंने सिर्फ 4 मैच खेले थे और उस दौरान उन्होंने तीन विकेट लिए थे। इसके बाद आईपीएल 2026 में पहली बार रहा जब एक सीजन में 10 से ज्यादा मैच खेलने के बाद बुमराह सिर्फ 4 विकेट ले पाए। उनका इकॉनमी रेट 8.36 का रहा, जो उनके आईपीएल करियर का तीसरा सबसे खराब प्रदर्शन है।
यह वीडियो भी देखें
Jasprit Bumrah के नाम जुड़ा सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड
दरअसल, जसप्रीत बुमराह के नाम T20 इतिहास का सबसे खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है। बुमराह ने आईपीएल 2026 में अपना सफर 102 बॉलिंग एवरेज के साथ खत्म किया और T20 क्रिकेट के इतिहास में किसी एक टूर्नामेंट में लिए गए हर विकेट के लिए 100 से अधिक रन देने वाले पहले गेंदबाज बन गए।
T20 इतिहास में आज तक किसी बॉलर का एवरेज इतना खराब नहीं रहा, जिसने एक ही टूर्नामेंट में 40 या उससे ज्यादा ओवर डाले हों। बुमराह के आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन इसलिए भी चौंकाने वाला रहा, क्योंकि उनसे सफल टी20 विश्व कप के बाद उम्मीदें काफी बढ़ गई थी, लेकिन एमआई की टीम प्लेऑफ की रेस से काफी पहले ही बाहर हो गई।
MI ने 9वें स्थान पर रहकर समाप्त किया IPL 2026 का सफर
एमआई ने आईपीएल 2026 में अपना सफर 9वें स्थान पर रहकर फिनिश किया। मुंबई के खराब प्रदर्शन का एक कारण बुमराह की खराब फॉर्म और फिटनेस रही। एमआई कोच महेला जयवर्धने ने खुलासा किया कि तेज गेंदबाज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह T20 वर्ल्ड कप से ही हल्की चोट के साथ खेल रहे थे। इस वजह से टूर्नामेंट के दौरान उनकी लय और स्पीड दोनों पर असर पड़ा।
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने कहा, "मुझे लगता है वर्ल्ड कप से लौटने के बाद भी बुमराह को हल्की चोट थी। वो उसी चोट के साथ वर्ल्ड कप में खेले थे। इसलिए आप देख सकते हैं कि उनकी स्पीड, उस वजह से कम हो गई थी।"
बता दें कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी हैस लेकिन बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज से आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि इस साल के अंत में होने वाले बिजी इंटरनेशनल सीजन से पहले वो पूरी तरह फिट हो जाएं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :