Coolie No 1 के बाद वाशु को हुआ था 27 करोड़ का नुकसान, बोले - 'वरुण ने एक बार भी नहीं सोचा इसे कौन पूरा करेगा?'

वाशु भगनानी ने खुलासा किया कि उन्हें 'कुली नंबर 1' से 27 करोड़ रुपये का भारी नुकसान हुआ था, और उन्होंने डेविड धवन पर गाने के इस्तेमाल को लेकर नाराजगी ...और पढ़ें
-1779507356080_v.webp)
वाशु भगनानी (Vashu Bhagnani) ने हाल ही में खुलासा किया कि वे 'कुली नंबर 1' (Coolie No 1) के सिर्फ नाममात्र के निर्माता थे। फिल्म में किए गए भारी निवेश को याद करते हुए, निर्माता ने बताया कि इतना पैसा खर्च करने के बावजूद, फिल्म निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा। वाशु ने दावा किया कि फिल्म से लगभग 27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान वाशु ने कहा, "मैंने डेविड जी से कहा था कि मैं बीवी नंबर 1 बनाना चाहता हूं। कुली नंबर 1 में हमें करीब 27 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।" उन्होंने आगे आरोप लगाया कि वह फिल्म के सिर्फ नाम के निर्माता थे। निर्माण और खर्चों का पूरा जिम्मा डेविड जी ने ही संभाला था। मैंने डेविड जी को वह फिल्म बनाने के लिए बड़ी रकम दी थी, लगभग 70 करोड़ रुपये, जो उनकी हैसियत के हिसाब से बहुत कम थे।"
नुकसान की भरपाई पर दिया था भरोसा
वाशु ने आगे बताया कि डेविड धवन ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि आने वाले समय में सारे नुकसानों की भरपाई हो जाएगी। फिर उन्होंने रोहित धवन के साथ 'बीवी नंबर 1' में काम करने के बारे में बताया। वाशु के अनुसार, फिल्म पर लगभग छह महीने काम करने के बाद, रोहित ने उन्हें एक दिन बताया कि स्क्रिप्ट अभी भी तैयार नहीं है। तीन महीने बाद, वाशु ने दावा किया कि रमेश तौरानी और डेविड धवन ने स्वतंत्र रूप से फिल्म बनाने के लिए हाथ मिला लिया।
-1779508116202.jpg)
अपनी प्रतिक्रिया याद करते हुए वाशु ने कहा, "मुझे थोड़ा बुरा लगा, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि मैं उन्हें रोक नहीं सकता। एक साल बाद, मैंने देखा कि 'चुनरी चुनरी' उस फिल्म का हिस्सा था। मैंने डेविड धवन को फोन किया और उनसे पूछा, 'आप ऐसा कैसे कर सकते हैं?'" उन्होंने आगे सवाल उठाया कि डेविड धवन ने बीवी नंबर 1 के ऑडियो अधिकार टिप्स को बेच देने के बाद भी उसी गाने को दूसरी फिल्म में कैसे इस्तेमाल किया।
वरुण धवन की 'कुली नंबर 1' में 'चुनरी चुनरी' गाने के फिर से उपयोग पर बात करते हुए वाशु ने पोर्टल को बताया,"वो लोग बदमाशी करके वीडियो चला रहे थे। वे इस मुद्दे पर हमसे मिलने तक को तैयार नहीं थे। टिप्स उनसे बात करने को भी तैयार नहीं थी इसलिए मामला कोर्ट तक पहुंचा।

एक बार पूछ लेना चाहिए था - वाशु
उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में कुछ एथिक्स तो होने चाहिए। माना कि रमेश तौरानी ने आपको मोटी रकम दी है, लेकिन आप मेरे प्रोडक्शन का गाना ऐसे रीक्रिएट नहीं कर सकते। कम से कम डेविड जी मुझे एक फोन करके इतना तो कह सकते थे कि वाशु जी, मैं वही पुराना गाना अपने बेटे के लिए इस्तेमाल कर रहा हूं। उम्मीद है आपको कोई आपत्ति नहीं होगी, प्लीज सपोर्ट करिए। अगर वह ऐसा करते, तो मैं खुद बिना किसी आपत्ति के एनओसी दे देता और मुझे कोई बुरा भी नहीं लगता।'
वरुण धवन से क्यों नाराज हैं वाशु?
वाशु बताते हैं कि उन्हें सबसे ज्यादा बुरा तब लगा, जब डेविड ने वही गाना टिप्स की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में इस्तेमाल कर लिया. उन्होंने कहा - “कुली नंबर 1 से मैंने 27 करोड़ का नुकसान झेला था। लेकिन वरुण धवन ने कभी ये तक पूछना जरूरी नहीं समझा कि अंकल का नुकसान हुआ है, पूरा कौन करेगा?” बता दें कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 5 जून को रिलीज होने वाली है। 21 मई को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं। मीडिया को इनवाइट भेजा जा चुका था। मगर ऐन वक्त पर मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल कर दिया। अब इसके पीछे क्या मुख्य वजह है ये आने वाले समय में ही पता लग पाएगा।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :