Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आ रहे हैं दो कमाल के 5G फोन: पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले, 8000mAh की बैटरी भी

आ रहे हैं दो कमाल के 5G फोन: पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले, 8000mAh की बैटरी भी

Honor 600 और Honor 600 Pro चीन में अलग डिजाइन, बड़ी बैटरी और एक मैग्नेटिक सेकेंडरी स्क्रीन एक्सेसरी के साथ लॉन्च होने वाले हैं। इन फोन्स में 8600mAh औ ...और पढ़ें






आ रहे हैं दो कमाल के 5G फोन: पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले, 8000mAh की बैटरी भी


ग्लोबल मार्केट में Honor ने पिछले महीने Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च किए थे। अब कंपनी इन दोनों डिवाइस को चीन में भी लॉन्च करने जा रही है, लेकिन खास बात ये है कि कंपनी अब इन्हें अलग डिजाइन और ज्यादा बड़ी बैटरी के साथ पेश करने की तैयारी में है। इतना ही नहीं टिप्सटर Fixed Focus Digital के एक पोस्ट में बताया है कि इन फोन के साथ एक अलग से लगाई जा सकने वाली सेकेंडरी स्क्रीन एक्सेसरी भी मिल सकती है।
मैग्नेट की मदद से चिपक जाएगी डिस्प्ले

रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में मिलने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले डिवाइस के पिछले हिस्से से मैग्नेट की मदद से चिपक जाएगी। बताया जा रहा है कि ये डिस्प्ले रिमोट कैमरा कंट्रोलर, फील लाइट या फोटो ट्रांसफर और वॉलपेपर के लिए एक छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले के तौर पर भी काम कर सकती है। टिप्सटर ने इसकी एक ब्लर इमेज भी शेयर की है जिसमें फोन के पिछले पैनल पर ये एक्सेसरी लगी हुई दिख रही है।


Honor 600 और Honor 600 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में दोनों डिवाइस 6.57-इंच की AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी अच्छी है। जहां नॉन प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल रहा है। वहीं, Honor 600 Pro में और भी पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 Elite चिपसेट मिल रहा है।

कैमरा की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 200MP का प्राइमरी सेंसर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। Pro वेरिएंट में 3.5x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। बैटरी की बात करें तो दोनों डिवाइस में 7000mAh की बैटरी है, जबकि यूरोप वाले मॉडल में 6400mAh की छोटी बैटरी है।


हालांकि चीन के लिए आ रहे मॉडल में सबसे बड़ी अपग्रेड बैटरी हो सकती है। टिप्सटर Smart Pikachu के मुताबिक, Honor 600 में 8600mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Honor 600 Pro में 8000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]