Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पलामू-चतरा में पारा 43 डिग्री के पार, रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

पलामू-चतरा में पारा 43 डिग्री के पार, रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट


झारखंड में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, पलामू-चतरा में पारा 43 डिग्री के पार पहुंच गया है। ...और पढ़ें






एआई जेनरेटेड तस्वीर


पलामू-चतरा में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार।


20 मई से आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी।


रांची में बिजली कटौती से लोग परेशान।


 रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह तीखी धूप ने आमजनों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले दिनों हुई वर्षा से भी राहत नहीं मिल रही है। वर्षा होने के बाद चार पांच घंटे तक तापमान गिर जाता है फिर सुबह होते ही तेज धूप परेशानी बढ़ा देती है। मंगलवार को दिन भर तेज धूप के कारण राजधानी की सड़कों पर आवागमन कम देखा गया। यह स्थिति पूरे राज्य की है।


राज्य के दस जिले जमशेदपुर 41.1 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज 43.4 डिग्री, चाईबासा 40.4 डिग्री, सरायकेला 41 डिग्री, कोडरमा 40 डिग्री, चतरा 43 डिग्री, गढ़वा 43, पलामू 43 डिग्री, हजारीबाग 41 डिग्री, पश्चिमी सिंहभूम 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच चुका है। वहीं, राजधानी रांची में इस सीजन का सर्वाधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार आगामी दिनों राहत के संकेत हैं। 20 मई को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा में 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मेघगर्जन व तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

जबकि बोकारो और धनबाद को छोड़कर शेष हिस्सों में मेघगर्जन के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से मेघगर्जन व तेज हवा के बहने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


यह स्थिति पूरे राज्य में 25 मई तक बनी रहेगी, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की व कुछेक जगहों पर भारी वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षापात 50.3 मिमी सिमडेगा के ठेठईटांगर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया।


वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों तक यानी 20 से 24 मई के बीच अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।


हालांकि, कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे पश्चिमी भाग को छोड़कर शेष हिस्सों में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की पूरी संभावना है। यह स्थिति 24 मई तक बनी रहेगी।
ऐसा रहेगा रांची में अगले चार दिनों का तापमान20 मई : अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
21 मई : अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
22 मई : अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
23 मई : अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
गर्मी ने बढ़ाई बिजली की आंखमिचौली

तपती गर्मी से जहां आमजन परेशान है तो दूसरी ओर बिजली की आंखमिचौली ने भी परेशानी बढ़ा दी है। घर, ऑफिस और वाहनों में लोग धड़ल्ले से एसी समेत अन्य इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे बिजली की खपत बढ़ गई है।


वर्तमान में रांची के विभिन्न ग्रिड से लगभग 500 मेगावाट बिजली की मांग है लेकिन डिमांड के सापेक्ष में 360 से 400 मेगावाट बिजली की सप्लाई हो रही है। जिससे लोड शेडिंग के कारण ट्रिपिंग यानी बिजली कट की समस्या लगातार बढ़ रही है।


ट्रिपिंग और लोड शेडिंग की समस्या को दूर करने के लिए आगामी दिनों हटिया, नामकुम और कांके ग्रिड की क्षमता को बढ़ाने का प्रस्ताव है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]