झारखंड में अब गांव-गांव पहुंचेगी पुलिस, ग्राम सभा में सुनेंगी जनता की समस्याएं; पुलिस अफसरों को सीएम का निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश पर झारखंड पुलिस अब हर 10-15 दिन में ग्राम सभाओं के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओं को जानेगी और उनका समाधान करेगी। इसका उद्दे ...और पढ़ें

झारखंड पुलिस अब ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या सुलझाएगी।
झारखंड में पुलिस हर 10-15 दिन में ग्राम सभा से मिलेगी।
ग्रामीणों की समस्याओं को जानकर समाधान का प्रयास होगा।
हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलेगा।
अब झारखंड पुलिस के वरीय पदाधिकारी व थानेदार ग्राम सभा के माध्यम से उनकी समस्या जानेंगे। इसके लिए वे प्रत्येक 10-15 दिनों में ग्राम सभा के साथ बैठक करेंगे। ग्रामीणों की समस्या जानेंगे और उसके समाधान का प्रयास करेंगे।
मुख्यमंत्री के माध्यम से पिछले दिनों बैठक में दिए गए इस निर्देश के बाद झारखंड पुलिस मुख्यालय भी गंभीर है। इस निर्देश का पालन करने के लिए एसओपी तैयार किया जा रहा है, ताकि राज्य के सभी थाना व ओपी स्तर पर इसकी पहल की जा सके।
मुख्यमंत्री ने विधि व्यवस्था संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में माना था कि ग्राम सभा के साथ पुलिस की बैठक न सिर्फ ग्रामीणों व पुलिस के बीच के संबंधों को बेहतर करेगी, बल्कि विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण में भी इससे मदद मिलेगा।
सूचनाएं पुलिस तक पहुंचेगी और कार्रवाई भी हो सकेगी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी ग्रामीणों की समस्या जानेंगे। ग्रामीणों में पुलिस की विश्वसनीयता व जनविश्वास को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगा।
पुलिसकर्मियों को आचरण एवं व्यवहार के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है, क्योंकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना इंटरनेट मीडिया पर शीघ्र वायरल हो जाती है और पुलिस के अच्छे कार्यों का इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी होता है।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान भी चलेगा
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। समय-समय पर मैसेज के माध्यम से भी इसके प्रति आम जनता को जागरूक किया जाएगा।
डायल-112 सेवा का ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों व अन्य माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। आपराधिक गिरोहों, अपराधियों के संबंध में जनता को जागरूक किया जाएगा व पुलिस के अच्छे कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी होगा।
स्कूल-कालेजों, महिला कालेजों में वरीय पुलिस अधिकारी, थानेदार नियमित भ्रमण करेंगे, ताकि पुलिस व विद्यार्थियों के बीच विश्वास व समन्वय विकसित किया जा सके। विद्यार्थियों को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा, ताकि वे विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने में उपयोगी सूचना स्रोत बन सकें।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :