Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची स्मार्ट सिटी में 310 बेड के अपोलो अस्पताल का निर्माण जल्द, अंतिम चरण में नक्शा स्वीकृति

रांची स्मार्ट सिटी में 310 बेड के अपोलो अस्पताल का निर्माण जल्द, अंतिम चरण में नक्शा स्वीकृति


रांची के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में 310 बेड वाले अपोलो सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। आरआरडीए से नक्शा पास होने के बाद जल्द ...और पढ़ें





 राजधानी के स्मार्ट सिटी क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित 310 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेशलिटी अपोलो अस्पताल के निर्माण का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है।

लगभग 2.75 एकड़ भूमि पर बनने वाले इस अस्पताल का नक्शा रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (आरआरडीए) में अंतिम चरण में है। प्राधिकार के अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह के भीतर अस्पताल भवन का नक्शा पास कर दिया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।


यह परियोजना लंबे समय से चर्चा में रही है। वर्ष 2024 में झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में अस्पताल निर्माण का भूमि पूजन किया गया था। इसके बाद से आरआरडीए में नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया चल रही थी, जो करीब डेढ़ वर्ष बाद अब अंतिम दौर में पहुंच गई है।


इससे पहले वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री आवास में अपोलो हास्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई और रांची नगर निगम के बीच सब-लीज डीड पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह सब-लीज 45 वर्षों के लिए किया गया है, जिसे भविष्य में कार्य की गुणवत्ता और जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है।


अस्पताल में कार्डियोलाजी, आर्थोपेडिक, गायनेकोलाजी, जनरल सर्जरी और जनरल मेडिसिन समेत कई अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 24 घंटे एंबुलेंस सेवा, पार्किंग, फार्मेसी, एटीएम और कैंटीन जैसी सुविधाएं भी मरीजों और उनके परिजनों को मिलेंगी।

अस्पताल के शुरू होने से रांची समेत आसपास के करीब डेढ़ लाख लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद है। पहले चरण में यहां ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी, जबकि बाद में पूर्ण रूप से सुपर स्पेशलिटी सेवाएं संचालित होंगी।


अपोलो अस्पताल परियोजना की प्रक्रिया वर्ष 2014 से चल रही है। उस समय रांची के घाघरा क्षेत्र में अस्पताल निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हास्पिटल इंटरप्राइजेज के बीच 4 सितंबर 2014 को एकरारनामा हुआ था। हालांकि भूमि विवाद के कारण उस स्थल पर परियोजना आगे नहीं बढ़ सकी। बाद में स्मार्ट सिटी क्षेत्र में जमीन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया।


रांची स्मार्ट सिटी परिसर में पहले से कई संस्थानों, स्कूलों, कालेजों, पांच सितारा होटलों, माल, कार्यालयों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के निर्माण की योजना चल रही है। यहां एक मेडिकल कालेज का निर्माण भी जारी है। ऐसे में अपोलो अस्पताल के निर्माण से स्मार्ट सिटी क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के बड़े केंद्र के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]