Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

गिरिडीह में वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक, जनगणना कार्य का करेंगे बहिष्कार

गिरिडीह में वेतन न मिलने से परेशान शिक्षक, जनगणना कार्य का करेंगे बहिष्कार

गिरिडीह में सैकड़ों पीजीटी और टीजीटी शिक्षक दो महीने से वेतन न मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ...और पढ़ें






 जिले के सैकड़ों पीजीटी और टीजीटी शिक्षक इन दिनों घोर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। इसका कारण है दो माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं होना। वेतन भुगतान के लिए शिक्षक पदाधिकारियों से बार-बार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन पदाधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है। डीईओ कार्यालय की कार्यशैली से नाराज शिक्षक जनगणना कार्य के बहिष्कार करने का भी मन बना रहे हैं।


जिला में कार्यरत टीजीटी के लगभग 1029 और पीजीटी के 300 शिक्षकों सहित कर्मचारियों को गत मार्च-अप्रैल महीना का वेतन नहीं मिरा है। इससे शिक्षक, कर्मी उनके परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। शिक्षकों व कर्मचारियों ने बताया कि उपायुक्त को सैंकड़ो ई मेल कर वेतन भुगतान की गुहार लगा चुके हैं।


प्राथमिक शिक्षकों का हो चुका भुगतान

प्राथमिक शिक्षकों को वेतन का भुगतान हो चुका है, पीजीटी और टीजीटी शिक्षक वेतन के लिए गुहार लगा रहे हैं।
सत्यापन के बाद भी भुगतान नहींडीईओ कार्यालय की सुस्ती पर शिक्षक संगठन समन्वय समिति ने एतराज जताया है।
इससे शिक्षक जनगणना कार्य का बहिष्कार करने पर निर्णय ले सकते हैं। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने
कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं हो रहा है।
मंगलवार को डीसी के जनता दरबार में आकस्मिक अवकाश लेकर शिक्षक मिलेंगे और वेतन भुगतान की गुहार लगाएंगे।
आदेश का उल्लंघन

बताया गया कि गत चार मई को डीसी कार्यालय के सभागार में डीईओ और डीएसई को शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया है, जिसका शिक्षा विभाग उल्लंघन कर रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]