200MP कैमरा वाले Oppo के दो नए 5G फोन आज होंगे लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

ओप्पो आज भारत में अपने दो नए 5G फोन Find X9 Ultra और Find X9s लॉन्च कर रहा है। इनमें 200MP कैमरा, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलेंगे। ...और पढ़ें

ओप्पो आज भारत में अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Find X9 Ultra और Find X9s के नाम से पेश करने वाली है। दोनों डिवाइस Hasselblad-ट्यून्ड कैमरा सेटअप के साथ-साथ फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस ऑफर करेंगे। इन डिवाइस में बड़ी बैटरी, AI फीचर्स, शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन देखने को मिलने वाला है। चलिए आज इन दोनों डिवाइस के लॉन्च से पहले इनके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं लेकिन इससे पहले इनकी लॉन्च डिटेल्स भी जान लेते हैं...
Oppo Find X9 Ultra और Find X9s की लॉन्च डिटेल्स
OPPO Find X9 Ultra, Find X9s को आज यानी 21 मई को दोपहर 12 बजे (IST) शुरू होने वाले एक इवेंट में लॉन्च करने वाला है। इन डिवाइस का माइक्रो-पेज Amazon, Flipkart और Oppo India Online Store पर पहले ही लाइव हो गया है, जिनसे इनके खास स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हो गया है।
Oppo Find X9 Ultra के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo Find X9 Ultra में 6.82-इंच का बड़ा QHD+ LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। साथ ही फोन में 144Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिलेगा। फोन में पावरफुल क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में Adreno 840 GPU मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में Hasselblad-ट्यून्ड चार रियर कैमरे मिल सकते हैं, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का 3x टेलीफोटो लेंस, 50MP का 10x पेरिस्कोप लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में 7,050mAh की बड़ी बैटरी, 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। डिवाइस में 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। फोन Gorilla Glass Victus 2 से प्रोटेक्टेड और पानी और धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग ऑफर कर सकता है।
Oppo Find X9s के स्पेसिफिकेशन
दूसरी तरफ Oppo Find X9s में 6.59-इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिल सकता है, जिसके साथ G925 GPU मिल सकता है।

कैमरा की बात करें तो इस डिवाइस में भी Hasselblad-ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32MP का कैमरा हो सकता है।
इसके अलावा डिवाइस में 7,025mAh की बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। साथ ही इस फोन में 12GB RAM के साथ 256GB और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। डिवाइस में Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिल सकती है।
Oppo Find X9 Ultra और X9s की संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक Oppo Find X9s की कीमत लगभग 80 हजार रुपये से शुरू हो सकती है, जबकि Find X9 Ultra की कीमत 1 लाख 70 हजार रुपये के आसपास होने की उम्मीद है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :