Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Jio का छुपा रुस्तम प्लान! सिर्फ ₹200 में YouTube Premium और Prime Video का मजा; 5GB डेटा भी

Jio का छुपा रुस्तम प्लान! सिर्फ ₹200 में YouTube Premium और Prime Video का मजा; 5GB डेटा भी




Jio अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान्स ऑफर करता है। फिलहाल हम यहां एक खास डेटा वाउचर के बारे में बात कर रहे हैं, जिसमें डेटा के अलावा ढेरों OTT प्लेटफॉर्म ...और पढ़ें






Jio के 200 रुपये वाले डेटा वाउचर को जानें।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Reliance Jio अपने कस्टमर्स के लिए एक ऐसा 4G प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर करती है, जो OTT बेनिफिट्स से भरपूर है। ये प्लान एक डेटा वाउचर है और इसकी कीमत 200 रुपये है। ये डेटा वाउचर कस्टमर्स के लिए कोई नया ऑप्शन नहीं है। ये एक पुरानी पेशकश है जिसका मकसद कंज्यूमर्स को OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस देना है। इसके साथ ही, यूजर्स के लिए इसमें 4G डेटा भी बंडल किया गया है। Jio इसे यूजर्स के लिए एक मेगा कंटेंट एड-ऑन प्लान कहता है। इस पैक में यूजर्स को सिर्फ डेटा मिलता है। इसमें कोई सर्विस वैलिडिटी नहीं मिलती है। सर्विस वैलिडिटी पाने के लिए यूजर्स को नॉर्मल रिचार्ज कैटेगरी वाले दूसरे प्लान्स से रिचार्ज करना होगा, जो अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करते हैं।
रिलायंस जियो का 200 रुपये का डेटा वाउचर

Reliance Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर 5GB 4G डेटा के साथ आता है। ये यूजर्स के लिए हाई-स्पीड 4G डेटा है। कंज्यूमर्स के लिए इसमें पंद्रह एडिशनल बेनिफिट्स मिलते हैं, जिनमें से 13 OTT बेनिफिट्स हैं। ध्यान दें कि भले ही 200 रुपये का ये डेटा वाउचर कन्ज्यूमर्स को सर्विस वैलिडिटी नहीं देता, लेकिन फिर भी इसकी अपनी एक स्टैंडअलोन वैलिडिटी है, जो 28 दिनों की है। 28 दिनों की वैलिडिटी का मतलब है कि आप इस टाइम फ्रेम में केवल 5GB 4G डेटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।






कन्ज्यूमर्स के लिए इसमें कई सारे एडिशनल बेनिफिट्स दिए गए हैं। इस प्लान के साथ आपको जो कुछ भी मिलेगा उसकी लिस्ट यहां है – YouTube Premium, Prime Video Mobile, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, और FanCode। इसके साथ ही यूजर्स के लिए JioTV और JioAICloud का एक्सेस भी इसमें शामिल होगा।

YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition जैसे प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस पाने के लिए आपको इसे MyJio एप के जरिए एक्टिवेट करना होगा। हालांकि, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanchha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, FanCode और Hoichoi का एक्सेस पाने के लिए आपको JioTV Mobile एप पर जाना होगा। JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन कूपन कोड के जरिए दिया जाएगा, जो MyJio-Coupon-My winning के अंदर मिलेगा। JioHotstar एप पर लॉग इन करने के लिए आपको उसी सेम Jio नंबर का इस्तेमाल करना होगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]