राजा शिवाजी का दिखा रौद्र रूप, 19वें दिन नहीं थमा मोटी कमाई का सिलसिला

रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी ने शानदार कमाई का सिलसिला 19वें दिन भी बरकरार रखा है। ...और पढ़ें

राजा शिवाजी कलेक्शन रिपोर्ट
राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा
ड्रामा पीरियड मूवी की शानदार कमाई जारी
रितेश देशमुख की मराठी फिल्म राजा शिवाजी
मराठी फिल्म राजा शिवाजी जल्द ही रिलीज का तीसरा सप्ताह पूरा कर लेगी। इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की राजा शिवाजी शानदार कमाई के सिलसिले को बरकरार रखे हुए है।
वर्किंग डे में भी ये ड्रामा पीरियड फिल्म हार मानने को तैयार नहीं है और बंपर इनकम करती हुई नजर आ रही है। जिसका अंदाजा आप राजा शिवाजी के 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि तीसरे बुधवार को रितेश की राजा शिवाजी ने कितना कारोबार किया है।
बॉक्स पर जारी राजा शिवाजी की धाक
तान्हाजी और छावा जैसे पीरियड ड्रामा फिल्मों की सफलता के बाद भारतीय सिनेमा जगत में इस बेल्ट की मूवीज का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। रितेश देशमुख के नेतृत्व में मराठी फिल्म इंडस्ट्री तरफ से राजा शिवाजी को भी इसी आधार पर पेश किया गया है। 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली राजा शिवाजी अब भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भरपूर मनोरंजन कर रही है।

भारी तादाद में लोग इसे देखने के लिए थिएटर्स का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि रितेश देशमुख की राजा शिवाजी कमाई के मामले में भी हर रोज अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। इस बीच गौर किया जाए मराठी फिल्म राजा शिवाजी के 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो वह 1 करोड़ का आस-पास रहा है, जो इतना समय बीतने के बाद भी एक अच्छा आंकड़ा माना जा रहा है।

सिर्फ मराठी और हिंदी भाषाओं में इसे रिलीज किया गया है, इसके बावजूद ये फिल्म अच्छा बिजनेस करने में सफल रही है। बात की जाए अब रितेश देशमुख की राजा शिवाजी के नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो आंकड़ा 92 करोड़ के पार पहुंच गया है। अगर इसी लय के साथ ये मराठी फिल्म कारोबार करती रही तो यकीनन तौर पर 100 करोड़ का आंकड़ा भी ज्यादा दूर नहीं है।
फैंस को रास आई छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक
रितेश देशमुख स्टारर राजा शिवाजी महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी की बायोपिक है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। रितेश ने इस मूवी में लीड एक्टर क अलावा निर्देशक की कमान को भी संभाला है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से मिले पॉजिटिव रिस्पॉन्स के चलते राजा शिवाजी बंपर कमाई करने में सफल रही है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :