थिएटर्स में तबाही मचाने की तैयार Junior NTR, KFG डायरेक्टर संग नई फिल्म की बर्थडे पर दिखी झलक

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म की पहली झलक सामने आ गई है। ...और पढ़ें

जूनियर एनटीआर की अगली मूवी
43वां जन्मदिन मना रहे हैं जूनियर एनटीआर
केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील संग अगली फिल्म
बर्थडे पर फैंस को जूनियर एनटीआर का सरप्राइज
साउथ सिनेमा के दमदार कलाकारों के बारे में बात की जाए तो उसमें जूनियर एनटीआर का नाम जरूर शामिल होगा। 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन की पहली झलक देखने को मिली है,
जिसका डायरेक्शन केजीएफ और सालार जैसी धांसू एक्शन थ्रिलर बनाने वाले डायरेक्टर प्रशांत नील कर रहे हैं। एक्शन और रोमांच से भरपूर जूनियर एनटीआर की इस अपकमिंग मूवी का फर्स्ट लुक देखकर आपकी भी एक्साइमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाली है।
जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म
लंबे समय से निर्देशक प्रशांत नील संग जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सालों पहले इसका आधिकारिक एलान किया गया था और इसे औपचारिक टाइटल एनटीआर नील दिया गया। जूनियर एनटीआर की इस आने वाली फिल्म का प्रोडक्शन हाउस मैत्री फिल्म्स है, जो पुष्पा फ्रेंचाइज के लिए जाना जाता है।
-1779207565476.jpg)
अब मैत्री फिल्म्स जूनियर एनटीआर की तकदीर बदलने के लिए तैयार है और उनके जन्मदिन पर अपकमिंग मूवी ड्रैगन का फर्स्ट लुक और टाइटल रिवील किया है।जूनियर एनटीआर की ड्रैगन की पहली झलक में उनका धांसू अंदाज नजर आ रहा है और इसे देख साफ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में ये साउथ सुपरस्टार सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक तबाही मचाता हुआ नजर आएगा।

इस मूवी के जरिए जूनियर एनटीआर ने अपने फैंस को जन्मदिन पर खास सरप्राइज दिया है और ड्रैगन की पहली झलक देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई हो गई है और वे इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अभी मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का एलान होना बाकी है।
बदलेगी जूनियर एनटीआर की किस्मत
बतौर अभिनेता जूनियर एनटीआर के लिए बीता समय कुछ खास नहीं गुजरा है। उनकी बहुचर्चित फिल्म देवरा पार्ट-1 और बॉलीवुड की स्पाई थ्रिलर वॉर 2 कमर्शियल तौर पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। ऐसे में अब निर्देशक प्रशांत नील की फिल्म ड्रैगन जूनियर एनटीआर को काफी उम्मीदें रहेंगी। माना जा रहा है ड्रैगन के जरिए जूनियर एनटीआर भविष्य में सॉलिड कमबैक करते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म अभिनेता के करियर की 31वीं मूवी होने वाली है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :