18 करोड़ पानी में गए! डेब्यू मैच में ही KKR को ले डूबा ये खिलाड़ी; 11 मैच बाद मिला था चांस

मथीशा पथिराना को गुजरात के खिलाफ केकेआर की टीम ने फिन एलन की जगह मैदान पर भेजा था। केकेआर के लिए डेब्यू करने वाले पथिराना को 8 गेंद डालने के बाद मैदान ...और पढ़ें

Matheesha Pathirana IPL 2026: डेब्यू मैच में ही KKR को ले डूबा ये खिलाड़ी
Matheesha Pathirana KKR: कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर अपने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मैच में भले ही केकेआर को जीत मिली हो, लेकिन जीटी के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की चोट ने उनकी टेंशन बढ़ा दी है।
श्रीलंका के पेसर मथीशा पथिराना को 11 मैच के बाद तो गुजरात के खिलाफ मैच में खेलने का मौका मिला था और पथिराना मैच में सिर्फ 8 गेंद डालने के बाद मैदान छोड़ने पर मजबूर हुए।
ये उनका केकेआर के लिए डेब्यू मैच था, जो कि उनके लिए बेहद निराशाजनक रहा। केकेआर ने मथीशा पथिराना को ऑक्शन में 18 करोड़ में खरीदा था। इतनी बड़ी रकन देकर टीम को उनसे काफी उम्मीदें थी, क्योंकि वो डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट माने जाते हैं। वो स्लिंगी एक्शन और यॉर्कर बॉल डालने के लिए फेमस हैं, लेकिन उन्हें किस्मत का साथ नहीं मिला।
11 मैच बाद डेब्यू और फिर किस्मत ने नहीं दिया साथ
दरअसल, केकेआर की टीम ने इस सीजन पथिराना को शुरुआती 11 मैच में खेलने का मौका नहीं दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान बाएं पैर की काफ मसन में मथीशा को चोट लगी थी।
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की मेडिकल टीम की निगरानी में उन्हें रिहैब किया। उन्हें आखिरकार क्लियरेंस मिला और वो भारत आए। 16 मई को खेले गए केकेआर बनाम जीटी मैच में उन्हें इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर में फिन एलन की जगह मैदान पर भेजा गया। ये उनका केकेआर के लिए डेब्यू मैच था, लेकिन उनकी किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
जब वो गेंदबाजी कर रहे थे तो 6 गेंद डालने के बाद उन्हें असहज महसूस हुआ, जिसके बाद फिजियो की टीम मैदान पर पहुंची। पथिराना ने दो गेंदें और फेंकी, लेकिन 8 गेंद के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। शायद उनकी पुरानी चोट फिर से उभर आई।
केकेआर की बढ़ी मुश्किलें
केकेआर की टीम मौजूदा सीजन में अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई है। प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें टीम की कमजोर हो रही हैं। ऐसे में 18 करोड़ के खिलाड़ी का चोटिल होना टीम के लिए बड़ा झटका है।
पिछले कुछ दिनों पहले केकेआर के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने कहा था कि पथिराना पूरी तरह फिट हैं और उपलब्ध हैं, लेकिन अब उनकी चोट से टीम की परेशानी बढ़ गई हैं। बता दें कि केकेआर को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो उन्हें अपने बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के मैचों पर निर्भर रहना होगा। केकेआर का क्वालिफिकेशन अब सिर्फ उनके हाथ में नहीं है।

Post A Comment
No comments :