Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Apple के कैमरा से लैस AirPods जल्द हो सकते हैं लॉन्च! Siri के साथ ऐसे करेंगे काम

Apple के कैमरा से लैस AirPods जल्द हो सकते हैं लॉन्च! Siri के साथ ऐसे करेंगे काम

Apple कथित तौर पर एक कैमरा वाले एयरपॉड्स पर काम कर रहा है। इसे इसी साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं ये कैमरा क्या करेगा और क्यों खा ...और पढ़ें






Apple कथित तौर पर एक कैमरा वाले AirPods पर काम कर रहा है। Photo- ChatGPT.


 Apple के कथित तौर पर कैमरा वाले AirPods अब उस स्टेज के करीब पहुंच रहे हैं जहां कंपनी इनके शुरुआती मास प्रोडक्शन की टेस्टिंग करेगी। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के मुताबिक, एपल के टेस्टर्स इस समय उन प्रोटोटाइप्स का 'एक्टिवली इस्तेमाल' कर रहे हैं जो डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट (DVT) स्टेज में हैं। ये स्टेज प्रोडक्शन वैलिडेशन टेस्ट (PVT) से ठीक एक कदम पहले की होती है।
ये कैसे काम करेंगे और इनमें क्या होगा खास?

गुरमन के मुताबिक, एयरपॉड्स में लगे ये कैमरे फोटो खींचने या वीडियो बनाने के लिए नहीं डिजाइन किए गए हैं। इसके बजाय, ये 'लो-रेजोल्यूशन में विजुअल इंफॉर्मेशन' (आस-पास की चीजें) देख सकेंगे, जिनके बारे में यूजर्स सिरी से सवाल पूछ सकेंगे। उदाहरण के लिए, आप सिरी से पूछ सकते हैं कि आपके सामने रखे सामानों से आपको क्या पकाना चाहिए। इसके अलावा, ये कैमरे टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी चीजों में भी मदद कर सकते हैं।






दिखने में ये नए एयरपॉड्स काफी हद तक AirPods Pro 3 जैसे होंगे, लेकिन कैमरा टेक्नोलॉजी की वजह से इनकी स्टेम्स थोड़ी लंबी होंगी। इनमें एक 'छोटा' LED लाइट भी दिया जाएगा जो ये संकेत देगा कि 'विजुअल डेटा कब क्लाउड पर भेजा जा रहा है।' एपल इन नए एयरपॉड्स को 2026 की पहली छमाही में ही लॉन्च करना चाहता था, लेकिन सिरी के अपग्रेड में हुई देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया। गुरमन का कहना है कि इंप्रूव्ड सिरी अब सितंबर में आने के लिए बिल्कुल तैयार है, इसलिए उम्मीद है कि ये नए एयरपॉड्स भी इसी समय के आसपास लॉन्च हो सकते हैं। आपको बता दें कि AirPods Pro 3को सितंबर 2025 में रिलीज किया गया था।


AI से लैस गैजेट्स के मामले में एपल का यह कदम उसे सीधे Meta के मुकाबले खड़ा कर देगा, जो अपने स्मार्ट ग्लासेस के साथ पहले ही काफी सफल रहा है। साथ ही, ये एपल को OpenAI से भी एक कदम आगे रख सकता है, जो कथित तौर पर एक फोन बनाने पर काम कर रहा है। गुरमन के मुताबिक, एपल स्मार्ट ग्लासेस और एक AI पेंडेंट पर भी काम कर रहा है, जो 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]