Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

15 हजार रुपये से कम में Lava का शानदार 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और 12 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम

15 हजार रुपये से कम में Lava का शानदार 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और 12 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम

लावा जल्द ही भारत में अपना नया 5G फोन Shark 2 5G लॉन्च करेगा, जो 15 हजार से कम कीमत में आएगा। इसमें 120Hz डिस्प्ले, IP64 रेटिंग और लंबी बैटरी लाइफ जैस ...और पढ़ें










15 हजार रुपये से कम में Lava का शानदार 5G फोन, 120Hz डिस्प्ले और 12 घंटे का स्क्रीन-ऑन टाइम


 लावा जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Shark 2 5G के नाम से पेश करने वाली है जिसे इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। ये नया Shark स्मार्टफोन लाइनअप में नया मॉडल होगा। आने वाला हैंडसेट बजट सेगमेंट में आ रहा है और इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।


बता दें कि इससे पहले कंपनी ने Lava Shark 2 4G को अक्टूबर 2025 में पेश किया था। अब कंपनी आने वाले हैंडसेट में 5G कनेक्टिविटी ऑफर करने जा रही है और इसमें डिस्प्ले क्वालिटी, बैटरी लाइफ और नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।


Lava Shark 2 5G की संभावित कीमत

Lava ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया है कि Shark 2 5G हैंडसेट मई 2026 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन को 15 हजार रुपये से कम के सेगमेंट में पेश किया जाएगा। यह डिवाइस उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो फीचर फोन और पुराने 4G डिवाइस से 5G हैंडसेट पर अपग्रेड करने जा रहे हैं।

यह वीडियो भी देखें

Lava Shark 2 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने वाला है। डिवाइस में स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग परफॉर्मेंस काफी ज्यादा स्मूद मिलेगी। धूल और पानी से बचाने के लिए फोन में IP64 रेटिंग मिलने वाली है।


कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में एक बड़ी बैटरी मिलेगी, जिसे नॉर्मल यूज में पूरे दिन चलने के लिए डिजाइन किया गया है। डिवाइस YouTube पर 815 मिनट, यानी 13 घंटे 35 मिनट तक वीडियो प्लैबैक टाइम दे सकता है। फोन एक बार चार्ज करने पर 743 मिनट, यानी 12 घंटे 23 मिनट तक का स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]