Suresh Raina ने MS Dhoni से पूछा IPL 2027 में खेलोगे? माही के जवाब ने तोड़ दिया CSK फैंस का दिल

CSK vs SRH मैच के बाद 'लैप ऑफ ऑनर' के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को पीली जर्सी में देख फैंस भावुक हो गए। इस दौरान धोनी से सुरेश रैना ने क्या बातचीत की, उ ...और पढ़ें

Suresh Raina ने MS Dhoni से क्या बातचीत की?
Suresh Raina on Ms Dhoni IPL 2027: चेपॉक में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद सीएसके की टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। मैच के बाद सीएसके के ‘लैप ऑफ ऑनर’ के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को मैदान पर पीली जर्सी में देख फैंस भावुक नजर आए।
उनकी वीडियो वायरल होने के बाद ये सवाल फिलहाल बना हुआ है कि क्या धोनी का आईपीएल करियर खत्म हो गया है? चोट के चलते धोनी 19वें सीजन में एक भी मैच खेल नहीं पाए और 18 मई की शाम मैच के बाद वह चेपॉक के मैदान पर नजर आए। 'लैप ऑफ ऑनर' के दौरान धोनी ने फैंस का अभिवादन किया और इस दौरान वह पूर्व साथी खिलाड़ी सुरेश रैना से भी बातचीत करते दिखे। अब रैना ने धोनी संग हुई बातचीत को लेकर बड़ा खुलासा किया।
Suresh Raina ने Dhoni से क्या बातचीत की?
दरअसल, मैच के बाद सुरेश रैना (Suresh Raina Dhoni Chat) ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में खुलासा किया कि उन्होंने धोनी से मैदान पर लैप ऑफ ऑनर के दौरान क्या सवाल किया था, लेकिन माही ने जो जवाब दिया, उसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। रैना ने बताया कि उन्होंने अगले सीजन में वापसी को लेकर बात की थी।
रैना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि IPL 2026 को 'मिस्ड कॉल' मान लिया जाए और उन्हें अगले साल जरूर खेलना चाहिए। लेकिन धोनी ने जो जवाब दिया उसने फैंस को भावुक कर दिया। रैना ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि आपको अगले साल वापस आना होगा। इस पर माही बोले- अब शरीर थोड़ा कमजोर हो गया है। उन्होंने (रैना) फिर कहा कि हम किसी चीज पर यकीन नहीं कर रहे हैं। आपको अगले साल खेलना ही होगा। ये उनका पर्सनल फैसला है। मुझे लगता है कि वह पॉजिटिव है।
ऐसे में धोनी का यही जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस इसे उनके IPL करियर के खत्म होने के संकेत की तरह देख रहे हैं।
यह वीडियो भी देखें
CSK के कोच ने माही को लेकर क्या अपडेट दिया?
CSK के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) से जब धोनी के भविष्य को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि ये फैसला टीम मैनेजमेंट और खुद धोनी को लेना है। फ्लेमिंग ने साथ ही कहा,
ये मैनेजमेंट की पसंद है। मुझे पता है इसको लेकर काफी कुछ बात करने को है। एमएस धोनी, टीम के साथ रहे, जो टीम के लिए काफी जरूरी है और युवा प्लेयर्स को मौका देने के फैसले में उनका बड़ा हाथ है। उन्होंने भले ही खेला ना हो, लेकिन उनका प्रभाव टीम पर पहले जैसा ही है।

Post A Comment
No comments :