वीडी सतीशन होंगे केरलम के नए मुख्यमंत्री, चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद खत्म हुआ सीएम पद पर सस्पेंस

कांग्रेस ने गुरुवार को वीडी सतीशन को केरलम का नया मुख्यमंत्री घोषित किया है। ...और पढ़ें
-1778741989078_v.webp)
वीडी सतीशन केरलम के नए मुख्यमंत्री होंगे
कांग्रेस ने प्रेस वार्ता में नाम की घोषणा की
सीएम पद की अटकलों पर लगा विराम
केरलम में वीडी सतीशन होंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री। गुरुवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी ने नाम की घोषणा की है। मालूम हो कि, केरलम विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 दिन पहले 4 मई को जारी हुए थे। तब से ही कांग्रेस पार्टी में सीएम के नाम को लेकर कई अटकलें चल रही थी।
नए सीएम की घोषणा के बाद AICC के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, "मैं केरल के मुख्यमंत्री के रूप में वी डी सतीसन को चुनने के कांग्रेस पार्टी के फैसले को स्वीकार करता हूं।" मालूम हो कि, इस बीच सूत्रों के हवाले से पता चला था कि, वीडी सतीशन के नाम पर चर्चा चल रही है।
जो कि अब सच हो चुका है और कांग्रेस के आलाकमान ने मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी है। इसको लेकर दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की एक हाई-लेवल बैठक हुई थी। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।
102 सीटों के साथ यूडीएफ गठबंधन को मिली थी बहुमत
इस बैठक के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि, 14 मई को सीएम के नाम का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि, केरलम में कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों द्वारा अधिकृत किए जाने के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सभी चर्चाएं पूरी कर ली हैं। केरलम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस पर फैसला गुरुवार को होगा।
बता दें कि, 140 सदस्यीय केरल विधानसभा में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ ने 102 सीटों पर जीतकर बहुमत हासिल किया है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला नहीं होने से पार्टी की किरकिरी हो रही थी। यहां तक कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने भी माना था कि, इस देरी से जीत की चमक फीकी पड़ रही है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :