Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग भी

Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग भी


वीवो ने चीन में अपना नया 5G फोन Vivo Y500s लॉन्च किया है। इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी, स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें





Vivo का 7,200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 44W फास्ट चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो ने चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y500s के नाम से पेश किया है। इस हैंडसेट में 7,200mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही इस फोन में 6.75-इंच की डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं फोन में स्नैपड्रैगन का दमदार चिपसेट भी मिल रहा है।


डिजाइन की बात करें तो ये स्मार्टफोन काफी हद तक Vivo Y500i जैसा दिखाई देता है, जिसे जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। ये फोन इस वक्त बड़ी बैटरी और एंट्री-लेवल हार्डवेयर और कुछ छोटे-मोटे अपग्रेड के साथ आया है। चलिए पहले इस नए डिवाइस की कीमत जान लेते हैं।


Vivo Y500s की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो चीन में Vivo Y500s की कीमत CNY 1,800 यानी लगभग 24,800 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8GB + 256GB वेरिएंट मिल रहा है। जबकि 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,200 यानी लगभग 30,400 रुपये है।

फोन गैलेक्सी Silver, Obsidian Black और Phoenix Gold कलर ऑप्शन में आता है। फोन को आप कंपनी के ऑफिशियल ई-स्टोर के जरिए खरीद सकते हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि Vivo Y500s मार्च 2026 से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

Vivo Y500s के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस डिवाइस में 6.75-इंच का HD LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। फोन में दमदार स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस ऑक्टा-कोर CPU और Adreno 613 GPU से लैस है। फोन में 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल रही है।

Vivo Y500s के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Vivo Y500s में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। जबकि सेल्फी के लिए सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 4.2, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7200mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]