HMD Vibe 2 5G की भारत में जल्द होगी लॉन्चिंग, कम बजट वाले फोन के डिजाइन से उठा पर्दा

HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होगा, जिसकी जानकारी फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए लैंडिंग पेज से मिली है। ...और पढ़ें

HMD Vibe 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च।
फ्लिपकार्ट पर लाइव हुआ लैंडिंग पेज, डिजाइन दिखा।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स में 6.67-इंच HD+ डिस्प्ले शामिल।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने सोमवार को इसका एलान किया है। एचएमडी के अपकमिंग स्मार्टफोन को टीज करते हुए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस माइक्रोसाइट में अपकमिंग HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन का पता चलता है। यह फोन कंपनी के पिछले साल लॉन्च हुए HMD Vibe 5G को रिप्लेस करेगा।
HMD Vibe 2 5G संभावित स्पेसिफिकेशन्स
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इस फोन की लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स से फिलहाल कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। लैंडिंग पेज से HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के फ्रंट डिजाइन की झलक देखने को मिलती है, जो फ्लैट डिजाइन के साथ आएगा। यह फोन सेंटर पंच होल कटआउट के साथ आएगा।

अपकमिंग HMD Vibe 2 5G स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसे 6.67-इंच HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। यह फोन Unisoc चिपसेट, 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। यह फोन कंपनी के सितंबर 2025 में लॉन्च हुए HMD Vibe 5G को रिप्लेस करेगा, जिसे 11,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लाया गया था।
HMD Vibe 5G की खूबियों की बात करें तो इस फोन में 6.67-इंच का HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz तक है। एचएमडी का यह फोन ऑक्टा-कोर 6nm Unisoc T760 चिपसेट के साथ लॉन्च किया गया है। HMD Vibe 5G को 4GB की LPDDR4x RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन Android 15 पर रन करता है, जिसे कंपनी दो अपडेट ऑफर करेगी।
HMD Vibe 5G की बात करें तो यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। एचएमडी का यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 18W वायर्ड चार्जिंग, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :