Vivo का 10,200 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग भी

वीवो आज चीन में अपना नया 5G फोन Vivo Y600 Pro लॉन्च कर रहा है, जिसमें 10,200mAh की विशाल बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिलेगी। ...और पढ़ें
-1777186504450_v.webp)

आज चीन में लॉन्च होगा Vivo Y600 Pro 5G फोन।
इसमें 10,200mAh की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी।
90W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा भी मौजूद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वीवो आज चीन में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Vivo Y600 Pro के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी अपने इस फोन को Y-सीरीज लाइनअप के तहत पेश करेगी। इसे नवंबर 2025 में पेश किए गए Vivo Y500 Pro का अपग्रेड मॉडल बताया जा रहा है। इस फोन में सबसे खास इसकी बैटरी होने वाली है। चलिए जानते हैं कि डिवाइस में और क्या-क्या खास होने वाला है।
Vivo Y600 Pro कब होगा लॉन्च?
वीवो चाइना के वाइस प्रेसिडेंट Huang Tao ने बताया है कि Vivo Y600 Pro आज चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि फोन की पहली सेल 30 अप्रैल से शुरू हो सकती है। डिवाइस अलग अलग कलर Floating Gold, Bright Moon Black, Vast Blue और Starry Purple में आ सकता है।
हालांकि अभी तक, Vivo ने चीन के बाहर इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि चीन में लॉन्च के बाद कंपनी इसे भारत और अन्य देशों में भी जल्द लॉन्च कर सकती है।

Vivo Y600 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में सामने की तरफ 6.83-इंच का OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K (1,260 x 2,800 पिक्सल) हो सकता है और इसमें आंखों की सुरक्षा से जुड़ी सुविधाएं भी होंगी। डिवाइस लेटेस्ट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 से लैस हो सकता है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट मिल सकता है, जिसके साथ 12GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी होगी सबसे खास
Vivo Y600 Pro में सबसे खास इसकी 10,200mAh की बैटरी होने वाली है जो Vivo फोन्स में मिलने वाली अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। इसके साथ डिवाइस में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस को 80 मिनट से भी कम टाइम में फुल चार्ज कर देगा।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :