Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

6,300mAh बैटरी वाले दो सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

6,300mAh बैटरी वाले दो सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

पोको के नए बजट स्मार्टफोन Poco C81 और Poco X81x की पहली सेल आज 27 अप्रैल से Flipkart पर शुरू हो रही है। ...और पढ़ें






6,300mAh बैटरी वाले दो सस्ते फोन की सेल आज से, कीमत 9,999 रुपये से शुरू

Poco C81 और Poco X81x की पहली सेल आज से


शुरुआती कीमत 9,999 रुपये, Flipkart पर उपलब्ध


6,300mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको ने हाल ही में अपने दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिन्हें कंपनी ने Poco C81 और Poco X81x के नाम से पेश किया है, जो कंपनी की नई बजट लाइनअप में आते हैं। दोनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स लगभग एक जैसे हैं। हालांकि कुछ फीचर्स थोड़े अलग देखने को मिल रहे हैं। जहां Poco C81 में 6.9-इंच का डिस्प्ले है।


वहीं Poco X81x में 6.88-इंच का डिस्प्ले मिल रहा है। दोनों डिवाइस अलग अलग कलर ऑप्शन में आ रहे हैं। वहीं आज यानी 27 अप्रैल से Flipkart पर इनकी पहली सेल शुरू होने जा रही है। ऐसे में अगर आप भी कोई बजट फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो इन दोनों डिवाइस के फीचर्स जरूर देख लें।

Poco C81, Poco C81x के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Poco C81 में 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। जबकि Poco C81x में थोड़ा छोटा 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले मिल रहा है। हालांकि ये भी 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस फोन में 650 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों डिवाइस ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट से लैस हैं, जिसके साथ ARM Mali-G57 GPU मिल रहा है। साथ ही फोन्स में LPDDR4x RAM और 64GB स्टोरेज मिल रही है, जिसे microSD कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।





Poco C81, Poco C81x के कैमरा स्पेक्स

कैमरे की बात करें तो Poco C81 में डुअल रियर कैमरा मिल रहा है। डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है। वहीं, Poco C81x में सिंगल 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा Poco C81 में 6,300mAh की बैटरी और Poco C81x में 5,200mAh की बैटरी है।

Poco C81, Poco C81x की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Poco C81 एकमात्र 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। जबकि Poco C81x सिंगल 3GB RAM और 64GB स्टोरेज में आता है जिसकी कीमत 9,999 रुपये में आता है। फोन की सेल आज 27 अप्रैल से दोपहर 12 बजे Flipkart के जरिए शुरू होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]