Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung के अल्ट्रा-स्लिम फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही 30 हजार की छूट

Samsung के अल्ट्रा-स्लिम फोन को सस्ते में खरीदने का मौका, मिल रही 30 हजार की छूट

Samsung Galaxy S25 Edge कंपनी का अल्ट्रा-स्लिम फ्लैगशिप डिवाइस है। फिलहाल ग्राहक इसे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर भारी डिस् ...और पढ़ें

Samsung Galaxy S25 Edge पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपने मौजूदा स्मार्टफोन से बोर हो गए हैं और कुछ ऐसा अपग्रेड करना चाहते हैं जो तुरंत सबका ध्यान खींचे, तो आपके पास कुछ ऑप्शन हैं। इनमें से एक है Samsung Galaxy S25 Edge, जो पिछले साल लॉन्च हुआ एक अल्ट्रा-स्लिम फ्लैगशिप डिवाइस है। इसमें 5.8mm का टाइटेनियम फ्रेम है और इसका वजन सिर्फ़ 163 ग्राम है। इतने पतले डिजeइन के बावजूद, ये डिवाइस एक फ्लैगशिप Snapdragon चिप, IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस और भी बहुत कुछ ऑफर करता है। अच्छी बात ये है कि ये फोन अपनी ओरिजिनल लॉन्च प्राइस के मुकाबले भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं पोन पर मिल रही डील के बारे में।

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत

Samsung Galaxy S25 Edge अभी अपनी लॉन्च प्राइस यानी 1,09,999 रुपये से 30,000 रुपये की भारी छूट के बाद 79,999 रुपये में मिल रहा है। ये कीमत फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। इसके साथ ही 4,000 रुपये का बैंक ऑफर भी है, लेकिन इसका फयदा तभी मिलेगा जब आप Flipkart Axis या SBI कार्ड इस्तेमाल करेंगे। इसका मतलब है कि आपके पास ये डिवाइस लगभग 75,999 रुपये में खरीदने का मौका है।

EMI के ऑप्शन 2,813 रुपये प्रति महीने से शुरू हैं और आपकी जरूरत और बजट के हिसाब से कस्टमाइज किए जा सकते हैं। ग्राहक कुछ एक्स्ट्रा पैसे देकर टोटल मोबाइल प्रोटेक्शन और दूसरे ऐड-ऑन प्लान भी चुन सकते हैं।





Samsung Galaxy S25 Edge: क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?

Samsung Galaxy S25 Edge खास तौर पर एक खास तरह के यूजर के लिए बनाया गया है, ऐसे यूजर जो डिजाइन को ज्यादा अहमियत देते हैं। इस डिवाइस का डिजाइन पतला और हल्का है, फिर भी Snapdragon 8 Elite चिप की वजह से इसकी परफॉर्मेंस जबरदस्त है। इसमें कई AI फीचर्स और 200MP का मेन कैमरा भी है, जो इसे एक बेहतरीन पैकेज बनाता है। हालांकि, इसमें कुछ कमियां भी हैं, जैसे 3,900mAh की बैटरी, 25W चार्जिंग और ज्यादा इस्तेमाल करने पर कभी-कभी इसका गर्म हो जाना। इसमें कोई डेडिकेटेड टेलीफोटो सेंसर नहीं है।

इन शॉर्ट बात करें तो अगर आपको शानदार लुक और हल्का डिजाइन चाहिए, तो आप बेझिझक Samsung Galaxy S25 Edge चुन सकते हैं। लेकिन, अगर आप परफॉर्मेंस या कैमरे पर फोकस करने वाला डिवाइस चाहते हैं, तो इस प्राइस रेंज में Galaxy S26, Vivo X300, iPhone 17 जैसे और भी कई ऑप्शन मौजूद हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]