Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 12GB तक RAM

7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 12GB तक RAM

हॉनर ने अपना नया 5G फोन Honor Play 80 Pro लॉन्च कर दिया है। इसमें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB तक रैम मिलती है। फ ...और पढ़ें




7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 12GB तक RAM

7,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च।


स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर और 12GB तक रैम।


शुरुआती कीमत CNY 1,899, चीन में जल्द बिक्री।


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Honor Play 80 Pro के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस डिवाइस को अपनी Play सीरीज के नए डिवाइस के तौर पर पेश किया है।


हालांकि अभी ये फोन कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टेड है और जल्द ही चीन में इस फोन की सेल शुरू होने वाली है। कंपनी ने अपने इस नए डिवाइस को 3 कलर और तीन RAM ऑप्शन में पेश किया है। चलिए पहले फोन की कीमत जानते हैं...
Honor Play 80 Pro की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Honor Play 80 Pro की शुरुआती कीमत CNY 1,899 यानी लगभग 26 हजार रुपये है। इसमें आपको डिवाइस का बेस वेरिएंट मिलता है जिसमें 6GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है। जबकि डिवाइस के हाई-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 यानी लगभग 28 हजार रुपये है जिसमें आपको 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

डिवाइस के टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 यानी लगभग 31 हजार रुपये है, इसमें आपको 12GB तक RAM मिलती है।हालांकि कंपनी ने अभी तक ये नहीं बताया है कि चीन में इसकी सेल कब से शुरू होगी। डिवाइस तीन कलर ऑप्शन Azure Sky, Black Phantom Night, और White Moonlight में उपलब्ध होगा।

Honor Play 80 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो हॉनर के इस फोन में 6.8-इंच का HD+ TFT LCD डिस्प्ले मिलता है। डिवाइस में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 850 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है। हैंडसेट में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग है। फोन में MagicOS 9 मिलता है जो Android 15 पर बेस्ड है।


डिवाइस में क्वालकॉम का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में Adreno A619 GPU, 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। इसके आलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है।

Honor Play 80 Pro के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए हॉनर के इस डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है, जिसमें 8x तक डिजिटल जूम सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए डिवाइस में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]