Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Salman Khan की दरियादिली का एक और नमूना, इवेंट में बेइज्जती के बाद राजपाल यादव को ऑफर की फिल्म

Salman Khan की दरियादिली का एक और नमूना, इवेंट में बेइज्जती के बाद राजपाल यादव को ऑफर की फिल्म

सलमान खान अपनी नई फिल्म 'मातृभूमि' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने निर्माता दिल राजू के साथ एक नई फिल्म की घोषणा की है, जिसका निर्देशन वामशी पेडिपल ...और पढ़ें




 सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' (Maatubhumi) की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में एक्टर ने निर्माता दिल राजू के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे।


इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। वहीं अपने उदार स्वभाव के लिए जाने जाने वाले सलमान ने राजपाल यादव को फिल्म में एक रोल ऑफर किया है।


पब्लिकली हुई थी राजपाल यादव की बेइज्जती?

बता दें कि बीते दिन एक अवॉर्ड समारोह के दौरान, ज़ाकिर खान के साथ होस्टिंग कर रहे वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी ने यादव के फाइनेंशियल मामले पर टिप्पणी की। वीडियो वायरल होने के बाद, हर तरफ सौरभ की आलोचना होने लगी।



ऐसे में सलमान ने भी उनका समर्थन किया और एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर सिनेमा में उनके दशकों के योगदान का जिक्र किया। अब ताजा खबर के अनुसार, राजपाल को सलमान की फिल्म दिल राजू के लिए साइन किया गया है।

दिल राजू की फिल्म काम करेंगे राजपाल

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में राजपाल यादव को सलमान खान के खास साथी की भूमिका में दिखाया जाएगा। पूरी कहानी में दोनों के बीच एक स्टॉन्ग डायनेमिक बॉन्ड दिखाया जाएगा। यह सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है और कास्टिंग योग्यता के आधार पर की गई है।


सलमान राजपाल को बहुत पसंद करते हैं और उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। इस जोड़ी ने कई कल्ट फिल्मों में एक साथ काम किया है, जिनमें पार्टनर (छोटा डॉन) और मुझसे शादी करोगे (राज पुरोहित) जैसी फिल्में शामिल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]