Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल की टूट रही है 11 साल की शादी? पत्नी अंकिता का जवाब- 'मैंने यह सीख लिया है कि...'

'ये है मोहब्बतें' फेम करण पटेल की टूट रही है 11 साल की शादी? पत्नी अंकिता का जवाब- 'मैंने यह सीख लिया है कि...'

द 50 में नजर आए टीवी एक्टर करण पटेल की शादी में दरार की खबरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। अब इन सभी अफवाहों पर उनकी पत्नी अंकिता भार्गव ने ...और पढ़ें





अंकिता भार्गव ने किया करण पटेल से सेपरेशन की खबरों पर रिएक्ट/ फोटो- Instagram


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के 'शाहरुख खान' कहे जाने वाले अभिनेता करण पटेल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि 'ये है मोहब्बतें' (Ye Hai Mohabbatein) फेम करण और उनकी पत्नी अंकिता के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनकी 11 साल की शादी में दरार आ गई है।


अब इन सभी अफवाहों पर करण पटेल की पत्नी और एक्ट्रेस अंकिता भार्गव ने रिएक्ट करते हुए साफ कर दिया है कि इन बातों में कितनी सच्चाई है।
अंकिता भार्गव ने तलाक की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन

'टेली मसाला' से बातचीत करते हुए अंकिता भार्गव ने शादी के 11 साल बाद तलाक की उड़ रही सभी अफवाहों को पूरी तरह से झूठा बताया है। उन्होंने कहा, "हम दोनों साथ में बहुत ही ज्यादा खुश हैं, स्वस्थ हैं और शांति से अपना जीवन जी रहे हैं। मैंने यह सीख लिया है कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से खुद को कैसे अलग किया जाए।"


अंकिता भार्गव ने साफ शब्दों में कहा कि करण से उनकी शादी को 11 साल हो चुके हैं और इस तरह की अफवाहें सिर्फ 'कीबोर्ड वॉरियर्स' द्वारा फैलाई जा रही हैं, जो सरासर गलत हैं।



किस वजह से उड़ी थी कपल के तलाक की अफवाह?

अंकिता भार्गव और करण पटेल की शादी टूटने की अफवाहें सोशल मीडिया पर उनकी कम मौजूदगी के कारण उड़ी थीं। 'बिग बॉस' के एक्स-कंटेस्टेंट शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में बात करते हुए अंकिता ने खुलासा किया था कि उन्हें खुद एक दोस्त के जरिए पता चला था कि वह और करण अलग हो रहे हैं। यहां तक कि अंकिता को यह भी बाहर से ही सुनने को मिला कि वे दोनों तलाक के लिए वकील हायर कर रहे हैं।



अंकिता ने यह भी बताया कि उनके किसी करीबी ने ही दोनों के रिश्ते में अनबन की अफवाहें मीडिया में फैलाई थीं और तलाक के बारे में गलत जानकारी शेयर की थी। आपको बता दें कि अंकिता भार्गव और करण पटेल की शादी 3 मई 2015 को हुई थी। यह पूरी तरह से एक अरेंज मैरिज थी। दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम मेहर है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]