Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अरुण जेटली स्टेडियम में IPL का प्रीमियम टिकट घोटाला, फर्जी एंट्री से सुरक्षा और लाखों की ठगी का पर्दाफाश

अरुण जेटली स्टेडियम में IPL का प्रीमियम टिकट घोटाला, फर्जी एंट्री से सुरक्षा और लाखों की ठगी का पर्दाफाश

IPL Ticket Scam: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दौरान प्रीमियम टिकटों की बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दिल्ली एवं ज ...और पढ़ें





अरुण जेटली स्टेडियम में IPL का प्रीमियम टिकट घोटाला, फर्जी एंट्री से सुरक्षा और लाखों की ठगी का पर्दाफाश


डीडीसीए के डायरेक्टर आनंद वर्मा और नवदीप मल्होत्रा के टिकट पहले से ही मिले स्कैन


दिल्ली पुलिस और डीडीसीए को दी अधिकारिक शिकायत


4 अप्रैल, डीसी बनाम एमआई मैच का मामला


दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Delhi, Arun Jaitley Cricket Stadium) में प्रीमियम टिकटों (एक लाख रूपये से अधिक की कॉपी कर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले ने न सिर्फ क्रिकेट प्रशासन बल्कि स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ के डायरेक्टर आनंद वर्मा ने पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और इसे संगठित आपराधिक साजिश बताया है।
IPL 2026: क्या है पूरा मामला?

शिकायत के मुताबिक, चार अप्रैल 2026 को खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल मैच के दौरान वर्मा के पास मौजूद आधिकारिक कॉम्प्लिमेंट्री प्रीमियम टिकट पहले ही स्कैन हो चुके थे। आरोप है कि इन्हीं टिकटों की डुप्लीकेट कॉपी बनाकर अज्ञात लोगों को स्टेडियम में एंट्री दे दी गई। जब वर्मा अपने मेहमानों के साथ पहुंचे तो उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया, जिससे पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ।


वर्मा का कहना है कि यह सिर्फ टिकट कॉपी का मामला नहीं, बल्कि डीडीसीए के कुछ कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा संगठित रैकेट है। असली टिकटों को पहले स्कैन कर उनकी नकली प्रतियां तैयार की जा रही हैं, जिससे एक ही टिकट पर कई लोगों की एंट्री कराई जा रही है। इससे डीडीसीए को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और दर्शकों से लाखों रुपये की ठगी भी की जा रही है।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह मामला बेहद गंभीर है। बिना वैध सत्यापन के लोगों की एंट्री से खिलाड़ियों, वीआईपी मेहमानों और आम दर्शकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में स्टेडियम की सुरक्षा प्रणाली और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल उठना लाजिमी है।


डीडीसीए के एक अन्य डायरेक्टर नवदीप मल्होत्रा के परिवार के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया, जहां उनके टिकट पहले से स्कैन पाए गए। इस पर उन्होंने भी आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने टिकट हेरफेर के आरोपों से इनकार किया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]