केएल राहुल की पारी पर फिरा पानी, जीत की हैट्रिक लगाने से चूकी दिल्ली; गुजरात ने जीता रोमांचक मुकाबला

केएल राहुल की 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई। ...और पढ़ें
-1775672008759_v.webp)
बटलर, गिल, सुदर्शन ने दिल्ली की गेंदबाजी क्रम की तोड़ी कमर
गुजरात ने दिल्ली के सामने रखा था 211 रनों का लक्ष्य
बटलर, कप्तान शुभमन गिल और सुदर्शन ने लगाया अर्धशतक
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। केएल राहुल की 52 गेंदों पर 92 रनों की पारी के बाद भी दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2026 में जीत की हैट्रिक नहीं लगा पाई। वहीं गुजरात टाइटंस का 19वें सीजन में खाता खुला गया है। घरेलू मैदान पर जीत के इरादे से उतरी दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दबाव में ला दिया।
अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला दिल्ली के लिए उल्टा साबित हुआ, क्योंकि गुजरात के कप्तान शुभमन गिल (70), वॉशिंगटन सुंदर (55) और जोस बटलर (52) ने आक्रामक अंदाज में 210 रन बटोरते हुए दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जवाब में आखिरी गेंद तक चले मैच में दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी। गुजरात ने 1 रन से यह मैच जीता।
सुदर्शन ने बनाए 7 रन
पारी की शुरुआत में ही गिल और सुदर्शन की जोड़ी ने संयम और आक्रामकता का संतुलन दिखाया। पहले ओवर में मुकेश कुमार पर दोनों ने मिलकर 11 रन जुटाए और संकेत दे दिया कि वे बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि तीसरे ओवर में मुकेश ने सुदर्शन को बोल्ड कर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। सुदर्शन ने सिर्फ 7 गेंदों में 12 रन बनाए, लेकिन इस विकेट के बाद जोस बटलर के रूप में गुजरात को और भी खतरनाक बल्लेबाज मिल गया।
आते ही बरसे बटलर
बटलर ने क्रीज पर आते ही आक्रामक तेवर अपनाए और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अक्षर पटेल के ओवर में छक्का-चौका जड़कर उन्होंने रनगति बढ़ाई, वहीं मुकेश कुमार के एक ओवर में 23 रन ठोककर मैच का मोमेंटम पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। इस दौरान बटलर ने टी-20 क्रिकेट में अपने 600 छक्के भी पूरे किए, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रमाण है।
गिल ने दिखाया संयम
पावरप्ले खत्म होने तक गुजरात ने 68 रन बना लिए थे, जिसमें बटलर का अहम योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में 47 रन बना डाले, जबकि गिल दूसरे छोर पर टिककर खेलते रहे। दोनों के बीच तेज 50 रन की साझेदारी ने दिल्ली की रणनीति को पूरी तरह विफल कर दिया।
बटलर ने लगाया अर्धशतक
पावरप्ले के बाद भी बटलर का आक्रमण जारी रहा और उन्होंने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने उन्हें बोल्ड कर दिल्ली को राहत दिलाई। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली और गिल के साथ 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
गिल ने खेली 70 रन की पारी
इसके बाद गिल ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की और 70 रन बनाए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर ने 55 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किया। दिल्ली की गेंदबाजी इस मुकाबले में कमजोर कड़ी साबित हुई। मुकेश कुमार ने 55 रन लुटाए, हालांकि उन्हें दो विकेट जरूर मिले। कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी को एक-एक सफलता मिली, लेकिन वे रन गति पर नियंत्रण नहीं रख सके।
राहुल-निसांका ने दी दमदार शुरुआत
211 रन चेज करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 76 रन की साझेदारी हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने निसांका (41) को आउट कर इस पार्टनरिशप को तोड़ा। इसके बाद केएल राहुल ने 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
2 विकेट गिरे
राहुल के अर्धशतक के बाद तो जैसे दिल्ली की बल्लेबाजी को नजर लग गई। 10वें ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर राशिद खान ने दिल्ली को 2 झटके दिए। 5वीं गेंद पर उन्होंने नीतीश राणा (5) को साई सुदर्शन के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर करामाती खान ने समीर रिजवी को बोल्ड किया। समीर गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। डेविड मिलर (12) रिटायर हर्ट हुए ऐसे में उनकी जगह अक्षर पटेल मैदान में आए। हालांकि, वह 2 रन बनाकर कैच आउट हो गए।
शतक से चूके केएल राहुल
इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स ने केएल राहुल के साथ मिलकर पारी को संभाला। हालांकि, 17वें ओवर में स्टब्स और केएल राहुल दोनों आउट हो गए। मोहम्मद सिराज के इस ओवर की चौथी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स रन आउट हुए। आखिरी गेंद पर सिराज ने केएल राहुल को जोस बटलर के हाथों कैच आउट कराया। राहुल शतक से चूक गए और उन्होंने 52 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 4 सिक्स भी लगाए।
आखिरी ओवर में दिल्ली के 2 विकेट गिरे। दूसरी गेंद पर विप्रज निगम और आखिरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हुए। गुजरात की ओर से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाए। वही प्रसिद्ध कृष्णा को 2 सफलताएं मिलीं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :