Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बम फूटे लियारी में धुंआ उठा बांद्रा में...', बॉलीवुड पर जाकिर खान का 'धुरंधर वार'; कहा- Dhurandhar से सबकी जली

बम फूटे लियारी में धुंआ उठा बांद्रा में...', बॉलीवुड पर जाकिर खान का 'धुरंधर वार'; कहा- Dhurandhar से सबकी जली


कॉमेडियन जाकिर खान ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बॉलीवुड पर तंज कसा है। अब क्या कहा है जाकिर मे आइए जानते हैं... ...और पढ़ें





एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक आदित्य धर की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ के पार जा चुकी है। हर तरफ सिर्फ इसी फिल्म की चर्चा है। इसी बीच हाल ही में कॉमेडियन जाकिर खान ने कुछ ऐसा कहा है कि हर किसी का ध्यान उन पर गया है और इशारों ही इशारों में जाकिर ने बॉलीवुड पर तंज कसा है। क्या है ये मामला आइए आपको बताते हैं...

बॉलीवुड पर जाकिर का 'धुरंधर वार'

दरअसल हाल ही में जाकिर खान स्क्रीन अवॉर्ड्स को होस्ट करते हुए नजर आए। इस अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने कुछ ऐसा कहा कि हर किसी का ध्यान उनकी ओर चला गया। इसी दौरान उन्होंने स्टेज पर फिल्म धुरंधर 2 की तारीफ की।
जाकिर खान ने फिल्म की तारीफ की लेकिन उन्होंने इसके साथ ही कहा कि, 'मैं ये कहना चाहता हूं कि बॉलीवुड के लोग कितने ही बधाई पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें धुरंधर मेरी पसंदीदा फिल्म है, लेकिन सच तो ये है के धुरंधर से सबकी जली तो है।'
इसके साथ ही उन्होंने आगे भी कुछ ऐसा कहा कि जिसे सुनकर ऐसा लगा मानो वो बॉलीवुड मजाकिया लहजे में तंज कस रहे हों। जाकिर ने आगे कहा कि, 'फिल्म में बम फटे लियारी में, लेकिन धुआं बांद्रा से लेकर जुहू तक उड़ा है।'


धुरंधर की तारीफों में जुटे सितारे

अब जाकिर खान (Zakir Khan) ने भले ही ये मजेदार अंदाज में कहा हो लेकिन उनका यह कहना सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ गया। अब लोग इस पर खूब चर्चा कर रहे हैं और जाकिर ने बातों ही बातों में बता दिया कि कैसे सिनेमा में लोग धुरंधर की सक्सेस को पचा नहीं पाए हैं। भले ही लोगों ने चाहे कितनी ही तारीफें क्यों ना की हों।




आपको बता दें कि धुरंधर की बातें अब धीरे-धीरे लोग कर रहे हैं। करण जौहर से लेकर कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने धुरंधर पर बात की है और फिल्म की तारीफ की है। इसके अलावा आलिया भट्ट समेत कई एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने भी फिल्म की तारीफ की। हालांकि इसकी चर्चा अब भी हो रही है कि अभी भी सिनेमा में रहने वाले लोग खुलकर फिल्म की बात नहीं कर रहे हैं।


आपको बता दें कि धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) वर्ल्डवाइड करीब 1600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। इसके अलावा फिल्म ने भारत में करीब एक हजार करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।



फिल्म को आदित्य धर (Aditya Dhar) मे निर्देशित किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, आर माधवन समेत कई स्टार्स नजर आए हैं। फिल्म की कमाई अब भी जारी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]