Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

30 साल में Sanjay Leela Bhansali ने दिए ये 7 सदाबहार गाने, अब Love And War से बढ़ी उम्मीदें

30 साल में Sanjay Leela Bhansali ने दिए ये 7 सदाबहार गाने, अब Love And War से बढ़ी उम्मीदें

Sanjay Leela Bhansali सालों से अपनी हर फिल्म में एक यादगार संगीत देकर उसे सदाबहार बना देते हैं। ...और पढ़ें




संगीत के जादूगर हैं संजय लीला भंसाली


संगीत के जादूगर हैं संजय लीला भंसाली


फिल्म की कहानी को संगीत से संजोते हैं फिल्ममेकर


लव एंड वॉर से है बड़ी उम्मीदें


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा में संजय लीला भंसाली ऐसे कहानीकार हैं जो सिर्फ संवादों (Dialogues) पर भरोसा नहीं करते, बल्कि संगीत के जरिए अपनी कहानी को जीवंत बना देते हैं। उनके गाने सिर्फ मनोरंजन नहीं होते, बल्कि भावनाओं के शिखर होते हैं, जहां प्यार, तड़प, शक्ति और दर्द पूरी गहराई से सामने आते हैं। शास्त्रीय संगीत, भव्य दृश्य और गहरी भावनाओं का मेल उनके हर गीत को खास बना देता है। आइए देखते हैं उनके कुछ यादगार गाने

1. डोला रे डोला – देवदास (Devdas)

यह गाना पारो और चंद्रमुखी के बीच की भावनात्मक टकराहट को खूबसूरती से दिखाता है। खुशी के माहौल के पीछे उनका दर्द और देवदास के लिए छुपा हुआ प्रेम साफ झलकता है। नृत्य और शास्त्रीय शैली इसे और खास बनाते हैं। यह गाना माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और ऐश्वर्यार राय (Aishwarya Rai) पर फिल्माया गया था।





2. लहू मुंह लग गया – राम-लीला (Raamleela)

यह गाना प्रेम की तीव्रता और खतरनाक आकर्षण को दर्शाता है। राम और लीला के रिश्ते की गहराई और जुनून इसमें साफ महसूस होता है। इसका संगीत और माहौल इसे बहुत प्रभावशाली बनाता है। यह गाना दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पर फिल्माया गया था।




3. दीवानी मस्तानी – बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

यह गीत प्रेम को एक भक्ति की तरह दिखाता है। मस्तानी का समर्पण और उसका सच्चा प्यार इस गाने में बहुत खूबसूरती से नजर आता है। इसके दृश्य और संगीत इसे यादगार बनाते हैं। यह गाना दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर फिल्माया गया था।



4. घूमर – पद्मावत (Padmaawat)

यह सिर्फ एक नृत्य नहीं, बल्कि रानी पद्मावती की गरिमा और ताकत का प्रतीक है। पारंपरिक धुन और सुंदर प्रस्तुति इस गाने को खास बनाती है। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के डांस की इस गाने में खूब सराहना हुई थी।



5. ढोलिडा – गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)

यह गाना गंगूबाई के आत्मविश्वास और पहचान को दर्शाता है। इसकी ऊर्जा और दमदार प्रस्तुति उसके मजबूत व्यक्तित्व को सामने लाती है। यह गाना आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पर फिल्माया गया था।


6. तड़प तड़प – हम दिल दे चुके सनम (Hum Dil De Chuke Sanam)

यह गाना अधूरे प्रेम का दर्द बहुत गहराई से दिखाता है। इसकी आवाज और सादगी दिल को छू जाती है और दर्द को महसूस कराती है। यह गाना सलमान खान (Salman Khan) और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था।



7. जब से तेरे नैना – सांवरिया (Sanwariya)

यह एक नरम और भावुक गीत है जो प्रेम की शुरुआत और उसकी मासूमियत को दर्शाता है। इसकी धुन और एहसास लंबे समय तक याद रहते हैं। इस गाने को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पर फिल्माया गया था।




भंसाली को अक्सर गुरु दत्त, के. आसिफ और राज कपूर (Raj Kapoor) जैसे महान फिल्मकारों के साथ याद किया जाता है। आने वाले समय में उनकी नई फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love And War) भी उनके शानदार सफर का एक और बड़ा पड़ाव बनने वाली है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]