Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Dhurandhar 2 के लिए शुभ रहा मंगलवार, Box Office पर छापे करारे नोट

Dhurandhar 2 के लिए शुभ रहा मंगलवार, Box Office पर छापे करारे नोट

Dhurandhar 2 ने सोमवार को गिरावट दर्ज के बाद मंगलवार को बेहतर कलेक्शन किया है। ...और पढ़ें




 रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के दिन से ही धुआं काट कर रही है। हालांकि सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई, इसीलिए ऐसा लग रहा था कि शायद मंगलवार को और भी गिरावट हो सकता है। लेकिन 27वें दिन 'धुरंधर 2' ने पहले से बेहतर कलेक्शन किया है।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 27

सैकनिल्क के मुताबिक धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने 102 करोड़ से ज्यादा के कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। वहीं तीन दिनों में 300 करोड़ का कलेक्शन पार कर लिया था। 25 दिन तक 'धुरंधर 2' ने डबल डिजीट में ही कमाई की, लेकिन 26वें दिन फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में चली गई। जिससे लगा कि अब 'धुरंधर 2' का कलेक्शन गिरावट दर्ज कर सकता है। हालांकि 27वें दिन फिल्म ने बेहतर प्रदर्शन किया और अब तक यह 6.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।





दुनियाभर में बजा 'धुरंधर 2' का डंका

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो स्पाई थ्रिलर ने दुनियाभर में अब तक 1,718 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस आंकड़े को पार करते ही यह फिल्म बाहुबली 2 के लाइफटाइम कलेक्शन के काफी करीब पहुंच गई है, जिसने 1780 से 1810 करोड़ के बीच कलेक्शन किया था। जल्द ही यह बाहुबली 2 (Baahubali 2) का रिकॉर्ड तोड़ देगी।


'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज 2026 की एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर (Spy Action Thriller) फिल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।


फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक अंडरकवर भारतीय एजेंट की भूमिका में हैं जो पाकिस्तान के लियारी में घूसकर वहां के अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाता है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]