Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Toxic पर फिर मंडराया खतरा? Yash की मूवी की दूसरी बार रिलीज डेट टलने की खबरों पर बोल पड़ीं Tara Sutaria

Toxic पर फिर मंडराया खतरा? Yash की मूवी की दूसरी बार रिलीज डेट टलने की खबरों पर बोल पड़ीं Tara Sutaria


यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट बदलने को लेकर एक बार फिर से अफवाहों का बाजार गर्म हुआ था। अब हाल ही में तारा सुतारिया ने बताया कि मूवी ...और पढ़ें





कन्नड़ सुपरस्टार स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टलने की अफवाहों ने उनके चाहने वालों को थोड़ा परेशान कर दिया है।


बता दें कि यश की यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म पहले 19 मार्च को 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी। अब यह फिल्म 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली है। लेकिन, इसी बीच फिल्म की रिलीज डेट दूसरी बार टलने की खबरें भी जोर पकड़ने लगीं। अब इन अफवाहों पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस में से एक तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपना रिएक्शन दिया है।


किस तारीख को सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'टॉक्सिक'?

तारा सुतारिया ने फिल्म की रिलीज डेट बदलने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। हाल ही में फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में नजर आईं तारा ने अपने काम और निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। इसी खास बातचीत के दौरान उन्होंने सीधे तौर पर 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने फराह खान को स्पष्ट किया कि यह फिल्म अपनी तय तारीख यानी 4 जून 2026 को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।



फर्स्ट टीजर को लेकर हुआ था भारी हंगामा

8 जनवरी को जब मेकर्स ने 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज किया था, तो उसमें दिखाए गए एक कार सीन को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। आम आदमी पार्टी (AAP) की महिला विंग ने उस सीन को आपत्तिजनक बताते हुए मेकर्स पर महिलाओं को 'ऑब्जेक्टिफाई' करने का गंभीर आरोप लगाया था। इस विवाद के कारण फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।

'टॉक्सिक' की दमदार स्टारकास्ट

फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर जहां रॉकिंग स्टार यश का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा, वहीं फीमेल लीड्स की लिस्ट भी काफी लंबी-चौड़ी और दमदार है। फिल्म में नजर आने वाली अभिनेत्रियां और उनके किरदार इस प्रकार हैं:
कियारा आडवाणी: 'नादिया' की भूमिका में
नयनतारा: 'गंगा' के किरदार में
हुमा कुरैशी: 'एलिजाबेथ' के रोल में
तारा सुतारिया: 'रेबेका' के रूप में
रुक्मिणी वसंत: 'मेलिसा' की भूमिका में


इन शानदार अभिनेत्रियों के अलावा फिल्म में अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर, डैरेल डी'सिल्वा, टोविनो थॉमस और बालाजी मनोहर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]