'किसकी जेब में है...', Dhurandhar 2 के लिए 1 करोड़ का बोनस मिलने की खबरों पर Rakesh Bedi ने तोड़ी चुप्पी

धुरंधर और धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) में अपनी धांसू परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपये के बोनस मिलने की खबरों पर राकेश बेदी ने रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में हैं। इन दोनों ही फिल्मों में कलाकारों की परफॉर्मेंस सबसे ज्यादा चर्चा में रही और एक एक्टर का रोल इतना पसंद किया गया कि अब मेकर्स ने भी उन्हें 1 करोड़ रुपये का बोनस दे दिया है।
यह एक्टर हैं स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' के 'जमील जमाली' उर्फ राकेश बेदी (Rakesh Bedi)। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में अभिनेता के सीन्स वायरल हुए, डायलॉग्स पर मीम्स बने और सोशल मीडिया फैंस के बीच रातोंरात छा गए। फिल्म में वह एक सरप्राइज पैकेज की तरह रहे।
क्या राकेश बेदी को मिला बोनस?
इस बीच खबर आई कि राकेश बेदी को फिल्म में उम्दा परफॉर्मेंस के लिए बोनस मिला। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, जमील जमाली के रूप में राकेश बेदी की परफॉर्मेंस ने धुरंधर के मेकर्स को इतना खुश कर दिया कि उन्होंने एक्टर को 1 करोड़ रुपये का बोनस दे दिया।
1 करोड़ मिलने की खबरों पर राकेश बेदी का रिएक्शन
अब राकेश बेदी ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। राकेश बेदी ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर सच बताया। उन्होंने कहा, "मुझे ये वीडियो भेजा गया और लोगों ने मुझसे पूछा है कि क्या मुझे धुरंधर से 1 करोड़ रुपये मिले हैं। तो भैया, वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है मुझे बता दो यार, कहां किसी ने गाड़ के रखा है, बता दो ताकि मैं जाकर ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अब तक नहीं आया है। मेरे अकाउंट में तो शो नहीं कर रहा है।"

राकेश बेदी ने आगे कहा, "और आ गई तो मैं बता दूंगा या शायद ना भी बताऊं कि भाई मुझे मिल गया है लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है यार। अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो।"
कितनी थी राकेश बेदी की फीस?
रिपोर्ट्स की मानें तो 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' के लिए राकेश बेदी को 50 लाख रुपये की फीस दी गई थी। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। राकेश बेदी ने फिल्म में जमील जमाली का किरदार निभाया था जो दर्शकों को काफी पसंद आया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :