Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

37वें दिन धुरंधर 2 फिर लाई सुनामी, Bhooth Bangla पर ग्रहण लगाकर लेगी दम?

37वें दिन धुरंधर 2 फिर लाई सुनामी, Bhooth Bangla पर ग्रहण लगाकर लेगी दम?


'भूत बंगला' के लिए अगर इस वक्त कोई फिल्म सबसे बड़ी सिरदर्द बनी हुई है, तो वह 'धुरंधर 2' है, जिसने 37वें दिन फिर से वर्ल्डवाइड फिर से हैरान करने वाला बि ...और पढ़ें






 रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' कहां जाकर रुकेगी, अब इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 37 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन ग्लोबली यह फिल्म अभी भी करोड़ों में कमाई कर रही है।


गुरुवार को महज 2 करोड़ रुपये तक कमाने वाली 'धुरंधर 2' ने रिलीज के 37वें दिन एक बार फिर धमाकेदार वापसी की है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 'भूत बंगला' (Bhooth Bangla) को कड़ी टक्कर दी है। 'धुरंधर 2' का दुनियाभर में कलेक्शन कितना पहुंच गया है, आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

शुक्रवार को फिर मालामाल हुई 'धुरंधर 2'

रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' से टक्कर लेने में कई मेकर्स घबरा गए हैं। पहले 'भूत बंगला' की रिलीज डेट आगे बढ़ाई गई थी, उसके बाद सनी देओल की फिल्म 'गबरू' की रिलीज जो 8 मई को आने वाली थी वह भी पोस्टपोन हो गई। बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का प्रकोप अभी भी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि शुक्रवार को एक बार फिर से फिल्म ने धांसू कलेक्शन किया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार तक 1812 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शुक्रवार तक 1818.41 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी 37वें दिन सिंगल डे पर फिल्म ने कुल 6 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जबकि इसके सामने 'भूत बंगला' ने साढ़े पांच करोड़ रुपये के आसपास कमाए।



'धुरंधर 2' के नाम दर्ज हुए ये बड़े रिकॉर्ड

एक तरफ जहां दुनियाभर में 'धुरंधर 2' आमिर खान की 'दंगल' के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन चुकी है, तो वहीं भारत में यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 1084.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1347.14 करोड़ रुपये तक हो चुका है।




इसके अलावा, गल्फ देशों में बैन होने के बावजूद यह ओवरसीज मार्केट में अपनी गहरी छाप छोड़ने में सफल रही है। 'धुरंधर 2' ने ओवरसीज मार्केट में कुल 471.27 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह पहली ऐसी भारतीय मूवी बन गई है, जो यूके से लेकर ऑस्ट्रेलिया और नॉर्थ अमेरिका से लेकर न्यूजीलैंड सहित कुल छह देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]