खत्म नहीं हुआ खौफ! विदेशों में बढ़ा 'हमजा' का कहर, सोमवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

धुरंधर 2 का ओवरसीज मार्केट में जलवा रिलीज के 26 दिन बाद भी बरकरार है। एक महीना पूरा होने से पहले रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितनी कमाई की, नीचे ...और पढ़ें
-1776134209645_v.webp)
वर्ल्डवाइड 26 दिनों में 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धाक
दो फिल्मों का जल्द रिकॉर्ड तोड़ दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनेगी 'धुरंधर-2'
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) का तूफान कम होने के बजाय दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। रिलीज के 26 दिन बाद भी इस स्पाई थ्रिलर फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच बिल्कुल भी कम नहीं हुआ है। यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां 1300 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर चुकी है, तो वहीं दुनियाभर में भी 'हमजा' की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है।
26 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने इतनी मोटी कमाई कर ली है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। 'धुरंधर 2' की 26वें दिन की कमाई के बाद किस मूवी की उल्टी गिनती शुरू हुई, आइए नीचे देखते हैं पूरे आंकड़े:
सोमवार को 'धुरंधर 2' ने की तगड़ी कमाई
रणवीर सिंह की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म के कलेक्शन का गणित बीते गुरुवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर थोड़ा डगमगाने लगा था। ऐसा लगने लगा था कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह मूवी इस साल की 'चौथी' सबसे बड़ी कमाऊ फिल्म बनकर ही रह जाएगी। हालांकि, अपने तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने दोबारा रफ्तार पकड़कर सभी को गलत साबित कर दिया।
सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह, सारा अर्जुन और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2' ने 26वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 5.20 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का 26 दिनों का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,718.62 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
-1776134932127.jpg)
ओवरसीज मार्केट में 'धुरंधर 2' का धमाका
विदेशों में 'धुरंधर 2' को कितना ज्यादा पसंद किया जा रहा है, इस बात का अंदाजा आप मूवी के ओवरसीज कलेक्शन से लगा सकते हैं। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 415.25 करोड़ रुपये की छप्परफाड़ कमाई कर ली है, किस देश में फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है, नीचे देखें आंकड़े:
नॉर्थ अमेरिका: सिर्फ नॉर्थ अमेरिका में ही मूवी का कलेक्शन 27.36 मिलियन डॉलर (लगभग 250 करोड़ रुपये) का हो चुका है।
ऑस्ट्रेलिया: अमेरिका के साथ-साथ 'धुरंधर 2' ऑस्ट्रेलिया में भी राज कर रही है। वहां के बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 41 करोड़ रुपये कमाए हैं और वहां रूल करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है।
यूके (UK): यूनाइटेड किंगडम में भी मूवी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए करीब 42 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

अपनी इस ऐतिहासिक कमाई की बदौलत रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' साल 2026 में दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 'टॉप 10' फिल्मों की लिस्ट में भी शान से शामिल हो चुकी है और पुष्पा 2 के साथ-साथ बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने से भी बस अब कुछ ही दूर है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :