Asha Bhosle के जाने से टूट गईं उनकी 24 साल की पोती, शेयर की 'सुरों की मल्लिका' की आखिरी फोटो

92 साल की दिग्गज सिंगर आशा भोसले के निधन से उनका परिवार पूरी तरह से टूट चुका है। हाल ही में 24 वर्षीय पोती जनाई ने उनकी आखिरी फोटो शेयर कर इमोशनल कैप् ...और पढ़ें
-1776137558867_v.webp)
आशा भोसले के निधन से पूरी तरह टूटी जनाई भोसले/ फोटो- Instagram
आशा भोसले के जाने से पूरी तरह टूटी पोती जनाई भोसले
जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
दादी के अंतिम संस्कार में रणवीर सिंह जनाई को संभालते आए थे नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का जाना हिंदी सिनेमा और संगीत जगत के लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है। शनिवार को अत्यधिक थकान और सीने में इन्फेक्शन के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 92 साल की उम्र में 'सुरों की मल्लिका' ने अपनी आखिरी सांस ली।
सोमवार को मशहूर गायिका आशा भोसले का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। आशा ताई के पंचतत्व में विलीन होने के बाद उनकी 24 वर्षीय पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) पूरी तरह टूट गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दादी की आखिरी तस्वीर साझा करते हुए अपना दर्द बयां किया है।
जनाई भोसले ने शेयर की आशा भोसले की आखिरी तस्वीर
अपनी दादी की आखिरी तस्वीर शेयर करते हुए जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक कर देने वाला कैप्शन लिखा है। जनाई ने लिखा, "मेरे अंदर इस वक्त कई तरह की भावनाएं उमड़ रही हैं। जब मैं कुछ लिखने की हालत में होऊंगी, तो जरूर लिखूंगी। लेकिन, मैं बस यह कहना चाहती हूं कि आज लोगों ने उन्हें जो सम्मान और विशेष रूप से जो असीम प्यार दिया है, उसे देखकर मेरा मन भर आया है।"
उन्होंने आगे अपने पोस्ट में लिखा, "मैं तहे दिल से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। वह इस सम्मान की हकदार थीं। आज मुझे यह एहसास हुआ है कि वह हम सबके अंदर हैं... हमारे दिलों में हमेशा जिंदा हैं और वह ये सब ऊपर से देख रही हैं।"

अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं जनाई
सोमवार को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम क्रिया संपन्न की। इस दौरान अंतिम संस्कार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें बेहद भावुक पल कैद हुए हैं। ऐसे ही एक वीडियो में आशा ताई की पोती जनाई भोसले अपनी दादी के पार्थिव शरीर को देखकर खुद को संभाल नहीं पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं, जहां उन्हें रणवीर सिंह ने गले से लगाया और संभाला।
बीते दिनों जब आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने और कार्डियक अरेस्ट की अफवाहें सामने आई थीं, तब जनाई भोसले ने ही सोशल मीडिया पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए उनकी हेल्थ अपडेट दी थी। उन्होंने क्लियर किया था कि गायिका को सांस लेने में तकलीफ और चेस्ट इन्फेक्शन के कारण भर्ती कराया गया है। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद संगीत की इस महान हस्ती को बचाया नहीं जा सका।

Post A Comment
No comments :