Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मंडे टेस्ट में बदला 'धुरंधर 2' का गणित, Box Office पर स्पाई थ्रिलर ने कमाए इतने करोड़

मंडे टेस्ट में बदला 'धुरंधर 2' का गणित, Box Office पर स्पाई थ्रिलर ने कमाए इतने करोड़

Ranveer Singh स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) 4 हफ्तों बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही है। पढ़ें फिल्म का 26वें दिन का कलेक्शन- ...और पढ़ें




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। पेड प्रीव्यू में भी फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये के साथ धांसू ओपनिंग की।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 26

रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धुआं काट रही 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) भारत में 1000 हजार करोड़ और दुनियाभर में लगभग 1700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। चौथे रविवार तक फिल्म की कमाई डबल डिजीट में हो रही थी लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई का गणित पूरी तरह बदल गया। सैकनिल्क के मुताबिक 26वें दिन फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में हुई है।





सोमवार को 'धुरंधर 2' की कमाई अब तक 3.80 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। जो कि पिछले कुछ दिनों के रिकॉर्ड की तुलना में काफी कम है। शनिवार को फिल्म ने 13.50 करोड़ वहीं रविवार को 14.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ इसका टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 1087.47 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,301.97 करोड़ रुपये।



'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) 2026 की एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर (Spy Thriller) फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल जैसे कलाकारों ने अहम रोल निभाए हैं।


फिल्म में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के लियारी में घुसता है, और वहां की अंडरवर्ल्ड गैंग के लोगों को एक-एक करके खत्म करता है और लियारी का किंग बनता है। फिल्म का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ और दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ और अब तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]