Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

असम में बेटी ने काट दी मां की गर्दन, रात भर कटे हुए सिर को अपने पास रखा; लोगों ने लगाया काले जादू का आरोप

असम में बेटी ने काट दी मां की गर्दन, रात भर कटे हुए सिर को अपने पास रखा; लोगों ने लगाया काले जादू का आरोप

असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी और रात भर कटा हुआ सिर अपने साथ रखा। ...और पढ़ें







काला जादू या नशे के प्रभाव की आशंका, जांच जारी


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। असम के पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले में एक 19 साल की लड़की ने बुधवार को अपनी मां का सिर काट दिया और अपने पिता और बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, इस घटना को अंजाम देने के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर भाग गई और अगली सुबह गिरफ्तार होने से पहले पूरी रात उसे अपने साथ रखा।


डेरामुख लालुंग गांव की रहने वाली पूजा मलंग ने इस घटना को अंजाम दिया। उसकी उम्र 19 साल और उसकी मृतक मां अनुमाई की उम्र 42 साल बताई जा रही है। लोगों की माने तो आरोपी ने 'दाओ' (एक तरह का चाकू) से हमला किया और महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया। वहीं, जब उसके पिता, प्रेमेंद्र मलंग, और बहन ने अनुमाई को बचाने की कोशिश की, तो पूजा ने उन पर भी हमला कर दिया।


आरोपी के पास से पूजा-पाठ से जुड़ी चीजें बरामद

पुलिस ने बताया कि परिवार ने मां और बेटी के बीच किसी भी तरह के झगड़े की कोई शिकायत नहीं की थी। कुछ स्थानीय लोगों का दावा है कि, आरोपी लड़की शायद 'काला जादू' जैसी चीजों में शामिल थी, जबकि कुछ अन्य लोगों का कहना है कि वह किसी नशे के असर में थी।


हालांकि, जांच के दौरान, अधिकारियों ने उस जगह से एक हंसिया, कैंची और पूजा-पाठ से जुड़ी कुछ चीजें बरामद की, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया था। इन चीजों में तेल, सिंदूर और एक मिट्टी का बर्तन शामिल था। अधिकारियों ने बताया कि पूजा मलंग पर हत्या करने और खतरनाक हथियारों से गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]