अब इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं वैभव, ICC का नियम नहीं आएगा आड़े

वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में आईसीसी का एक नियम आड़े आ रहा था। हालांकि, यह बंदिशें भी आज से टूट जाएंगी। ...और पढ़ें
-1774536978901_v.webp)
कमाल की फॉर्म में हैं वैभव।
15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी
इन दिनों IPL की तैयारी में जुटे
राजस्थान रॉयल्स का हिस्स हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में युवा भारतीय बल्लेबाज ने 15 चौके और इतने ही छक्के जड़े। वैभव की इस विध्वंसक पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 100 रन से निर्णायक मैच जीता। इसके बाद हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर एक ही सवाल था, वैभव को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका क्यों नहीं मिल रहा है?
आईसीसी का नियम आ रहा था आड़े
दरअसल, वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू में आईसीसी का एक नियम आड़े आ रहा था। हालांकि, यह बंदिशें भी आज से टूट गई हैं। बिहार के वैभव अब 15 साल के हो गए हैं। 27 मार्च 2011 को उनका जन्म हुआ था। ऐसे में वह अब इंटरनेशनल डेब्यू के योग्य हो गए हैं।
15 साल के हुए वैभव
वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे बड़ी बाधा थी आईसीसी की उम्र पॉलिसी। 2020 में आईसीसी ने एक नियम बनाया, ताकि युवा एथलीट्स के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जा सके। इस नियम के अनुसार एक खिलाड़ी को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए कम से कम 15 साल का होना जरूरी है। अब वैभव 15 साल के हो गए हैं। ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब उन्हें इंटरनेशनल कैप सौंपी जाए। फैंस भी वैभव को इंटरनेशनल मुकाबले खेलते हुए देखना चाहते हैं।
आईपीएल में मचा चुके धमाल
वैभव सूर्यवंशी घरेलू क्रिकेट के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवा चुके हैं। वैभव ने आईपीएल 2025 में 7 मैच खेले थे और 252 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 1 फिफ्टी लगाई थी। गुजरात के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया था। वह लीग में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस मैच में वैभव ने 38 गेंदों का सामना किया था और 101 रन बनाए थे।
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
18 टी20 मुकाबलों में वैभव अब तक 204.37 की स्ट्राइक रेट से 701 रन बना चुके हैं। इस प्रारूप में वैभव के नाम 3 शतक और 1 अर्धशतक दर्ज है। उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच में 1 सेंचुरी और 1 फिफ्टी की मदद से 353 रन ठोके हैं। साथ ही 8 फर्स्ट क्लास मैच की 12 पारियों में वैभव के नाम 207 रन हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :