झारखंड के लोगों को गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, बारिश को लेकर आई गुड न्यूज

Jharkhand Weather Today: गर्मी से जूझ रहे रांची और झारखंड को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। अगले दो दिनों तक गर्मी का असर बना रहेगा। ...और पढ़ें
-1776996693701_v.webp)
रांची। Aaj Ka Mausam: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में तपती गर्मी का असर लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
अगले दो दिनों तक यानी 24 और 25 अप्रैल तक गर्मी का असर बना रहेगा जबकि 26, 27 और 28 अप्रैल को मौसम में बदलाव के संकेत हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि इस बीच आंशिक बादल छाया रहेगा और राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हाे सकती है।
पूर्वानुमान में बताया गया कि 24 और 25 अप्रैल को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज के अलावा पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी और हीटवेव का असर बना रहेगा। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं, 26 अप्रैल को उत्तर पूर्वी हिस्सों के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, लोहरदगा और धनबाद में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा के बहने की भी संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में यह स्थिति 27 अप्रैल को भी बनी रहेगी। इसके बाद आमजनों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, तब तक मौसम विभाग ने आमजनों से सतर्क रहने की अपील की है।
लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने कहा कि राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अगले दो दिनों 24 और 25 अप्रैल को अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
जबकि 26, 27 और 28 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
ऐसा रहेगा राजधानी का मौसम 24 अप्रैल : अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 24 डिग्री
25 अप्रैल : अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 25 डिग्री
26 अप्रैल : अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 25 डिग्री
27 अप्रैल : अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 25 डिग्री

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :