Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है भाजपा की सफलता’ BJP के 47वें स्थापना दिवस पर बोले आदित्य साहू

कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है भाजपा की सफलता’ BJP के 47वें स्थापना दिवस पर बोले आदित्य साहू

भारतीय जनता पार्टी ने अपना 47वां स्थापना दिवस रांची में मनाया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत को पार्टी की सफलता का श्र ...और पढ़ें




भाजपा का 47वां स्थापना दिवस रांची में मनाया गया।


आदित्य साहू ने कार्यकर्ताओं की तपस्या को सफलता का श्रेय दिया।


बाबूलाल मरांडी ने जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा बताई।


राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण समेत कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है।


पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। 1984 में पार्टी को दो सीट आने पर कांग्रेस पार्टी हंस रही थी। आज कांग्रेस की स्थिति पर पूरी दुनिया हंस रही है।

कांग्रेस स्वार्थपूर्ति के लिए, जबकि बीजेपी राष्ट्रहित के लिए राजनीति करती है। साहू ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्पों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ चली है।
बीजेपी के संघर्षपूर्ण यात्रा पर विस्तारपूर्वक चर्चा

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। मरांडी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने जनसंघ और बीजेपी के संघर्षपूर्ण यात्रा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा जनसंघ प्रारंभ किया गया। 1980 में भाजपा का गठन किया गया। आज बीजेपी 14 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बन चुकी है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह, मधु साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]