Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रांची में महिला मत्स्य कृषकों के बीच 105 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

रांची में महिला मत्स्य कृषकों के बीच 105 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण, आर्थिक सशक्तिकरण पर जोर

मत्स्य विभाग ने रांची में महिला मत्स्य कृषक सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित की। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 40 महिला लाभार्थियों को 105.24 लाख रुपये ...और पढ़ें




एआई जेनरेटेड तस्वीर


रांची में महिला मत्स्य कृषक सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित हुई।


40 महिला लाभार्थियों को 105.24 लाख की परिसंपत्तियां मिलीं।


मछली पालन योजनाओं से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।


राज्य ब्यूरो, रांची। मत्स्य विभाग की ओर से सोमवार को महिला मत्स्य कृषक सशक्तिकरण विषयक कार्यशाला सह संगोष्ठी का आयोजन मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, शालीमार, धुर्वा में किया गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के महिला कृषकों के बीच विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत 40 महिला लाभुकों के बीच 105.24 लाख रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।


वितरित की गई परिसंपत्तियों में चार पहिया पिकअप वैन, तिपहिया वाहन आईस बाक्स के साथ, गिल नेट, लाईफ जैकेट, समेकित मछली पालन, बतख एवं फीड, ग्रो आउट, बायोफ्लाक तालाब एवं अन्य परिसंपत्तियां सम्मिलित हैं।
महिला लाभुकों के बीच भी परिसम्पत्तियों का वितरण

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के महिला लाभुकों के बीच भी परिसम्पत्तियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव एजाज अहमद ने कहा कि विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन सकती हैं। विभाग की ओर से उन्हें सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि महिलाएं भी मछली पालन के क्षेत्र में अग्रणी बन पाएं।


मत्स्य निदेशालय की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न योजना अंतर्गत 3356 महिला लाभुकों को लाभ दिया गया। इस वर्ष 2025-26 में 1516 मत्स्य कृषकों के द्वारा बीज उत्पादक एवं 1548 महिला मत्स्य कृषकों के द्वारा विभिन्न विषयों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं महिला लाभुकों के द्वारा राज्य के विभिन्न योजनाओं का लाभ लिया गया।

आर्थिक सशक्तिकरण में महिला मत्स्य कृषकों की भूमिका महत्वपूर्ण: अमरेंद्र कुमार

मत्स्य निदेशक अमरेंद्र कुमार ने इस अवसर पर मात्स्यिकी के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा किए जा रहे कार्य तथा राज्य की आर्थिक उन्नति में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में अभी तक 1538 महिला लाभुकों को 60 प्रतिशत अनुदान पर विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया गया है। वर्ष 2025-26 में कुल 150 महिला मत्स्य कृषकों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ दिया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]