Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'ये तो रणवीर की फिल्म...' Akshaye Khanna से पहले तीन एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल, अजीब थी वजह

'ये तो रणवीर की फिल्म...' Akshaye Khanna से पहले तीन एक्टर्स ने ठुकराया रहमान डकैत का रोल, अजीब थी वजह

धुरंधर फिल्म में अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार को पहले तीन अभिनेताओं ने ठुकरा दिया था। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि उन्होंन ...और पढ़ें




एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) फिल्म का बज है कि खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा। आए दिन मूवी को लेकर कोई न खबर आती ही रहती है। दूसरा फिल्म के स्केल से लेकर इसकी कास्टिंग तक आदित्य धर की पीक डिटेलिंग आए दिन नए खुलासे कर रही है।

अक्षय का रोल सबको पसंद आया

इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला और सभी किरदारों को लोगों ने पसंद किया। हालांकि एक किरदार जिसने सभी का ध्यान खींचा वो था रहमान डकैत का रोल जिसे अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने निभाया है। लयारी के कुख्यात गैंग लीडर के रूप में उनके खौफनाक अभिनय की दर्शकों ने खूब तारीफ की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थे?





जी हां, हाल ही में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुलासा किया कि अक्षय से पहले तीन अभिनेताओं ने इस रोल को ठुकरा दिया था। अंत में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अक्षय को यह भूमिका सुझाई और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।


साउथ एक्टर ने दिया अजीब लॉजिक

बॉलीवुड हंगामा से हुई बातचीत में मुकेश ने बताया कि रहमान डकैत का रोल करने से तीन एक्टर्स ने मना कर दिया था और वो उनके नाम नहीं बताना चाहते। उन्होंने आगे कहा, “एक एक्टर साउथ से थे और बाकी दो बॉलीवुड के। उन्होंने मुझे एक अजीब सा लॉजिक दिया।





मुकेश ने कहा कि उस एक्टर ने मुझसे कहा, ‘ये एक मल्टी-स्टारर फिल्म है। ये तो रणवीर की फिल्म है। मैंने कहा ठीक है, रहने दो। आदित्य धर एक अच्छे इंसान हैं उन्होंने कहा कि कोई बात नहीं। उन्हें अपनी फिल्म पर पूरा भरोसा था। मुझे बुरा लगा क्योंकि हम किसी एक्टर को चुनने से पहले बहुत सोच-विचार करते हैं।”
मुकेश ने की अक्षय खन्ना की तारीफ

मुकेश ने आगे बताया कि इसके बाद उनके दिमाग में अक्षय खन्ना का ख्याल आया। अक्षय ने तुरंत जवाब दिया, कहानी सुनी और कहा कि यह एक शानदार स्क्रिप्ट है। एक ही दिन में उन्होंने हां कह दी और इस तरह रहमान दकैत की कास्टिंग पक्की हो गई। अक्षय के बारे में मुकेश ने कहा, 'वे दिल से फैसला लेते हैं।' उनकी तारीफ करते हुए मुकेश ने कहा कि वे उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनके फिल्म करने के फैसले पर उनके आसपास के चार लोगों का कोई इंफ्लूएंस नहीं होता।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]