वीकेंड से पहले धुरंधर 2 का मचा 'भौकाल', जमकर छापे करारे नोट

धुरंधर 2 ने रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। रणवीर सिंह अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में ...और पढ़ें
-1775227169208_v.webp)
नई दिल्ली। धुरंधर द रिवेंज (Dhruandhar 2) ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस स्पाई थ्रिलर ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त चर्चा बटोरी है।
इसके साथ ही आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 102.55 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेकिन वाली धुरंधर 2 ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ी और अपना पहला हफ्ता 674.17 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पूरा किया।
कितना रहा 15वें दिन का कलेक्शन?
फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 15 दिन पूरे हो चुके हैं और कमाई का ग्राफ लगातार ऊपर बढ़ता ही जा रहा है। 15वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को 18.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह इसने दूसरे हफ्ते 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 937.82 करोड़ रुपये हो गया है।
-1775227380658.jpg)
दुनियाभर में भी कर रही शानदार कमाई
वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म में दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म यह उपलब्धि हासिल करने वाली चौथी भारतीय फिल्म बन गई है। इससे पहले ये आंकड़ा दंगल (2070 करोड़ रुपये), बाहुबली 2 ( 1788 करोड़ रुपये), पुष्पा 2 ( 1742 करोड़ रुपये) के नाम दर्ज है।
वहीं गुड फ्राइडे और लॉन्ग वीकेंड होने की वजह से धुरंधर 2 के पास एक शानदार पारी खेलने का भरपूर समय है। अभी इसके पास परफॉर्म करने के लिए दो पूरे हफ्ते पड़े हुए हैं। अगली बड़ी फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस तरह रणवीर सिंह की फिल्म के लिए अभी आसमान पूरा साफ पड़ा है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :