Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जस्टिन बाल्डोनी के खिलाफ Blake Lively के आरोपों को जज ने किया खारिज, अब सिर्फ तीन पर होनी है सुनवाई

जस्टिन बाल्डोनी के खिलाफ Blake Lively के आरोपों को जज ने किया खारिज, अब सिर्फ तीन पर होनी है सुनवाई


एक संघीय न्यायाधीश ने फिल्म 'इट एंड्स विद अस' के निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी के खिलाफ ब्लैक लाइवली के यौन उत्पीड़न के अधिकांश आरोपों को खारिज कर दिया है। ...और पढ़ें




न्यायाधीश ने ब्लैक लाइवली के अधिकांश आरोप खारिज किए


यौन उत्पीड़न के दावे को किया रद्द


जस्टिन बाल्डोनी को मामले में बड़ी राहत मिली


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक फेडरल जज ने फिल्म 'इट एंड्स विद अस' के निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी और ब्लैक लाइवली मामले में फैसला सुनाते हुए इसे खारिज कर दिया है। ब्लैक लिवली ने जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।


यह फैसला बहुचर्चित मुकदमे की शुरुआत से लगभग एक महीने पहले लिया गया। न्यायाधीश ने लाइवली के मुकदमे में शामिल 13 में से 10 आरोपों को खारिज कर दिया, जिससे प्रतिवादियों के खिलाफ केवल तीन आरोप बचे जिनमें बाल्डोनी व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

ब्लैक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी का मामला दिसंबर 2024 में 'इट एंड्स विद अस' (It Ends With Us) फिल्म के सेट से शुरू हुआ एक प्रमुख हॉलीवुड विवाद है। अभिनेत्री ब्लैक लाइवली ने को-स्टार/निर्देशक जस्टिन बाल्डोनी पर यौन उत्पीड़न, जबरदस्ती किस (kiss) करना और सेट पर गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने इसके लिए 80 पन्नों का एक लंबा-चौड़ा शिकायत पत्र जारी किया था। इसके बदले में बाल्डोनी ने भी उनपर मानहानि का काउंटर-केस (counter-suit) किया है।



आदेश में क्या सुनाया गया फैसला?

गुरुवार को जारी एक आदेश में, जिला न्यायाधीश लुईस लिमन ने लाइवली के मुकदमे में दायर अधिकांश दावों को खारिज कर दिया, जिनमें यौन उत्पीड़न और मानहानि के आरोप शामिल थे। कुछ दावे, जिनमें यौन उत्पीड़न से संबंधित दावे भी शामिल थे अन्य कानूनी पेचीदगियों के कारण खारिज हो गए। इनमें लाइवली को कर्मचारी के बजाय इंडीपेंटेड कॉन्ट्रेक्टर माना जाना शामिल है। न्यायाधीश के आदेश के बाद लाइवली के वकीलों ने इस बात पर विशेष जोर दिया।

वकीलों ने जताई खुशी

बाल्डोनी के दो वकील, एलेक्जेंड्रा शापिरो और जोनाथन बाख ने कहा कि वे इस बात से खुश हैं कि लिमन ने यौन उत्पीड़न के दावों को खारिज कर दिया है। शापिरो और बाख ने कहा 'ये बहुत गंभीर आरोप थे, और हम तथ्यों, कानून और उपलब्ध कराए गए सबूतों की सावधानीपूर्वक समीक्षा के लिए न्यायालय के आभारी है। अब मामला काफी हद तक सीमित हो गया है, और हम शेष दावों के खिलाफ अदालत में अपना बचाव प्रस्तुत करने के लिए तत्पर हैं।' ब्लैक लाइवली और जस्टिन बाल्डोनी का मामला हाई प्रोफाइल विवाद का मोड़ ले चुका है। फिलहाल इस फैसले से बाल्डोनी को छोड़ी राहत जरूर मिली होगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]