'अच्छा लग रहा तू बाहर घूम...' Rajpal Yadav को देखकर खुश हो गईं फराह खान, एक्टर ने डांट को बताया आशीर्वाद

राजपाल यादव फरवरी में 9 करोड़ के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए। हाल ही में फराह खान के कुकिंग व्लॉग में दिखे, जहां ...और पढ़ें
-1775224806581_v.webp)
राजपाल यादव के साथ फराह (फोटो-यूट्यूब स्क्रीनशॉट)
राजपाल यादव फरवरी में तिहाड़ जेल से बाहर आए
फराह खान ने कुकिंग व्लॉग में खुशी जताई
राजपाल ने फराह की डांट को आशीर्वाद बताया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले कुछ समय पहले काफी सुर्खियों में थे। फरवरी में उन्हें 9 करोड़ रुपये के कर्ज और चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल भेजा गया था। हालांकि, अभिनेता को 16 फरवरी को अंतरिम जमानत मिल गई।
एक्टर काम पर भी वापस लौट आए हैं और भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वो फराह खान के कुकिंग व्लॉग में नजर आए जहां फराह ने उनके जेल के अंदर उनकी दिनचर्या और बाहर आने पर खुशी जाहिर की।
राजपाल ने फराह के लिए बनाया खाना
फराह अपने कुकिंग व्लॉग के लिए राजपाल के मैनेजर और दोस्त साकेत स्वाहनी के घर गईं। राजपाल ने जब उनका स्वागत किया तो फराह ने उन्हें गले लगाया और कहा, "इतने सालों बाद आपसे मिल रही हूं।" उन्होंने बताया कि वह उनके लिए कुछ स्वादिष्ट खाना, कढ़ी चावल और आलू की सब्ज़ी लाई हैं। इस पर राजपाल ने कहा कि उन्होंने भी उनके लिए कुछ बनाया है और उम्मीद है कि उन्हें पसंद आएगा।
-1775225240052.jpg)
इस पर फराह कहती हैं - 'मेरे को अच्छा लग रहा है कि तू बाहर घूम रहा है। सबसे ज्यादा वही अच्छा लग रहा है।' वीडियो में फराह ने राजपाल के साथ अपने भाई-बहन के रिश्ते पर भी बात की। फराह ने बताया कि उन्होंने फिल्म 'मस्त' में उनके पहले गाने की कोरियोग्राफी किया था।
फराह की डांट को आशीर्वाद मानते हैं राजपाल
कोरियोग्राफर ने यह भी बताया कि वह राजपाल को अक्सर डांटती थीं, जिस पर अभिनेता ने कहा कि वह उनसे डरते तो थे, लेकिन उनकी डांट को एक आशीर्वाद मानते थे।
बता दें कि साल 2010 में, राजपाल ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'अता पता लापता' के लिए दिल्ली स्थित मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई और राजपाल यादव को भारी नुकसान हुआ। अभिनेता कर्ज नहीं चुका पाए और मामला कोर्ट पहुंच गया।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :