White House में ह्यूमनॉइड रोबोट का जलवा, मेलानिया ट्रंप के साथ रेड कार्पेट पर चला 'Figure 03'

इस हफ्ते 'Figure 03' नाम के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने सबका ध्यान खींचा, जब वह व्हाइट हाउस में एक इवेंट के दौरान US की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ नज ...और पढ़ें

Figure 03 नाम का एक ह्यूमनॉइड रोबोट US की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ वॉक करता दिखाई दिया। Photo- X/Brett Adcock.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Figure 03 नाम के एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने इस हफ्ते पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। ये तब हुआ जब वह व्हाइट हाउस में US की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के साथ वॉक करता दिखाई दिया। इस ह्यूमनॉइड रोबोट की ये खास मौजूदगी 'Fostering the Future Together' नाम के एक समिट के दौरान हुई और इसकी मौजूदगी वहां के माहौल से पूरी तरह मेल खा रही थी। जैसे ही मेलानिया समिट में पहुंचीं, उनके साथ Figure 03 भी था। ये रेड कारपेट हॉल से गुजरा, मेहमानों का अभिवादन किया और कई भाषाओं में बात भी की, जिससे ये इस इवेंट का मेन हाइलाइट भी बन गया।
Figure 03 'Figure' नाम की कंपनी का सबसे नया ह्यूमनॉइड रोबोट है। रोबोट की मौजूदगी इस बात को हाइलाइट करने के लिए थी कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) धीरे-धीरे फोन और कंप्यूटर से निकलकर ऐसी मशीनों में आ रहा है जो असल दुनिया में काम कर सकती हैं। इस इवेंट में बोलते हुए, मेलानिया ट्रंप ने एक ऐसे भविष्य का जिक्र किया, जहां ह्यूमनॉइड रोबोट क्लासरूम में इंटेलिजेंट ट्यूटर के तौर पर मदद कर सकते हैं; वे हर स्टूडेंट की सीखने की गति के हिसाब से लेशन्स को ढाल सकते हैं और यहां तक कि उनकी भावनाओं को भी समझकर प्रतिक्रिया दे सकते हैं। शॉर्ट में बोला जाए तो, इसका संदेश ये था कि AI कैसे सिर्फ एक सॉफ्टवेयर से डेवलप होकर एक ऐसी फिजिकल चीजों में बदल रहा है, जिसके साथ लोग जल्द ही रहेंगे और काम करेंगे।
और जैसा कि सोचा गया था, Figure 03 ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लेकिन ये ह्यूमनॉइड असल में है क्या और ऐसी कौन सी बात है जो इसे इतना खास बनाती है?
Figure 03 से मिलिए
Figure 03, 'Figure AI' नाम की रोबोटिक्स कंपनी द्वारा डेवलप किया गया सबसे नया ह्यूमनॉइड रोबोट है। ये कंपनी के जनरल-पर्पज वाले रोबोट प्लेटफॉर्म की थर्ड जनरेशन भी है। कंपनी के मुताबिक, पहले के रोबोट्स के उलट जिन्हें खास तौर पर रिसर्च या फैक्टरी के कामों के लिए डिजाइन किया गया था, Figure 03 को रोजमर्रा के माहौल में काम करने के लक्ष्य के साथ बनाया गया है। इसका लॉन्ग-टर्म गोल एक ऐसा रोबोट बनाना है जो इंसानों जैसे काम कर सके, सीधे इंसानों से सीख सके और घरों, दफ्तरों और पब्लिक प्लेसेस पर सुरक्षित रूप से काम कर सके।
यह रोबोट कंपनी के Helix AI सिस्टम से चलता है, जो खास तौर पर ह्यूमनॉइड रोबोट के लिए डिजाइन किया गया एक विजन-लैंग्वेज-एक्शन मॉडल है। कंपनी के मुताबिक, Helix सिस्टम Figure 03 को अपने आस-पास की चीजों को समझने, बोली गई बातों पर अमल करने और पहले से तय कमांड पर निर्भर रहने के बजाय तुरंत जवाब देने में मदद करता है। Helix की मदद से, रोबोट इंसानों के साथ बातचीत से सीख सकता है, चीजों को पहचान सकता है और नई स्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल सकता है; यह बात इसे उन ट्रेडिशनल रोबोट से बिल्कुल अलग बनाती है जो सिर्फ तय कामों तक ही सीमित होते हैं।
Figure 03 की खूबियां
Figure 03 की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका बेहतर विन और सेंसिंग सिस्टम है। ये रोबोट एडवांस्ड कैमरों का इस्तेमाल करता है, जिससे इसे अपने आस-पास का ज़्यादा बड़ा नजारा दिखता है और ये तेजी से प्रतिक्रिया दे पाता है। इससे इसे ज्यादा स्वाभाविक तरीके से चलने और रुकावटों से बचने में मदद मिलती है। रोबोट के हर हाथ में इन-बिल्ट कैमरे और टच सेंसर भी लगे हैं, जिससे ये चीजों को सावधानी से पकड़ सकता है और जरूरत पड़ने पर अपनी पकड़ को ठीक कर सकता है। इसकी मदद से रोबोट नाज़ुक चीजों को भी संभाल सकता है, जिससे ये पुराने ह्यूमनॉइड मशीनों के मुकाबले ज्यादा सटीक बन जाता है।
AI और ह्यूमनॉइड्स के मामले में, सुरक्षा हमेशा एक बड़ी चिंता का विषय रही है और Figure 03 के लिए कंपनी का कहना है कि डिजाइन के दौरान इस पर खास ध्यान दिया गया था। इसी के चलते, Figure 03 रोबोट को नरम मटीरियल और प्रोटेक्टिव पैडिंग का इस्तेमाल करके बनाया गया है, ताकि ये लोगों के आस-पास काम करते समय उन्हें कोई नुकसान न पहुंचाए। ये पिछले वर्जन की तुलना में हल्का और ज्यादा कॉम्पैक्ट भी है, जिससे इसे घरों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर आसानी से घुमाया जा सकता है। बातचीत को ज्यादा स्वाभाविक बनाने के लिए, इस रोबोट में आवाज से बातचीत करने के लिए बेहतर स्पीकर और माइक्रोफोन लगाए गए हैं। साथ ही, इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा भी है, जिससे ये बिना किसी केबल के अपने आप रिचार्ज हो सकता है।
Figure 03 का मकसद बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करना है
Figure इस बात पर भी जोर देता है कि इस रोबोट को बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए डिजाइन किया गया है। पहले ह्यूमनॉइड रोबोट ज्यादातर महंगे प्रोटोटाइप हुआ करते थे, लेकिन इस मॉडल को मैन्युफैक्चरिंग प्रक्रिया को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि उसने रोबोट के कई हिस्सों को आसान बनाया है और इसके हार्डवेयर को फिर से डिजाइन किया है, ताकि इसे कम लागत पर ज्यादा संख्या में बनाया जा सके। उत्पादन को बड़े पैमाने पर ले जाने पर दिया गया ये जोर दिखाता है कि कंपनियां अब ऐसे भविष्य के लिए तैयारी कर रही हैं, जहां ह्यूमनॉइड रोबोट अलग-अलग इंडस्ट्री में आम हो जाएंगे।
और सेम आइडिया व्हाइट हाउस के इवेंट के दौरान भी देखने को मिला, जहां मेलानिया ट्रंप ने एक ऐसे भविष्य के बारे में बात की जिसमें रोबोट कई कामों में इंसानों की मदद करेंगे। अब कंपनियां ह्यूमनॉइड मशीनों को सिर्फ रिसर्च लैब या फैक्टरियों तक सीमित रखने के बजाय, उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोगी बनाने का लक्ष्य बना रही हैं।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :