5,000mAh की बैटरी वाले Samsung के नए फोन, साथ है 50MP का मेन कैमरा; जानें ऑफर्स

Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में बुधवार को पेश किया था। अब कंपनी ने इन फोन्स के लिए कीमत और ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। ...और पढ़ें

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में पेश किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Samsung ने Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के लिए भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा कर दिया है। इन दोनों स्मार्टफोन को बुधवार को पेश किया गया था। Galaxy A सीरीज के इन नए फोन में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। ये फोन Exynos चिपसेट पर चलते हैं। इनमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। ये फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करते हैं। Samsung बायर्स के लिए बैंक कैशबैक, EMI के ऑप्शन और अपग्रेड बेनिफिट्स भी दे रहा है।
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की भारत में कीमत और ऑफर्स
भारत में Samsung Galaxy A57 5G के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 56,999 रुपये है। जबकि 12GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 62,499 रुपये है। वहीं, Samsung Galaxy A37 5G के 8GB + 128GB मॉडल की शुरुआती कीमत 41,999 रुपये है। इसके अलावा, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 47,499 रुपये और 52,499 रुपये है।
Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G रिटेल स्टोर्स, Samsung के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Samsung India की वेबसाइट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। ग्राहक 3,000 रुपये का बैंक या UPI कैशबैक, बिना किसी डाउन पेमेंट के 24 महीने की जीरो-इंटरेस्ट EMI प्लान या 3,000 रुपये के अपग्रेड बोनस जैसे ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy A57 5G तीन कलर ऑप्शन- ऑसम नेवी, ऑसम आइसी ब्लू और ऑसम लिलाक में उपलब्ध है। दूसरी ओर, Galaxy A37 5G तीन कलर ऑप्शन- ऑसम लैवेंडर, ऑसम चारकोल और ऑसम ग्रे-ग्रीन उपलब्ध है। ये फोन अब Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में 6.7-इंच का फुल HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ़्रेश रेट 120Hz तक है। Galaxy A57 5G में Exynos 1680 चिपसेट लगा है, जबकि Galaxy A37 5G Exynos 1480 प्रोसेसर पर चलता है। दोनों फोन 12GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB तक की UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये फोन Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आते हैं और इनके लिए छह जेनरेशन तक के OS अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है। इनमें Samsung Bixby, Gemini और Perplexity जैसे AI-बेस्ड टूल्स भी दिए गए हैं।
कैमरे की बात करें तो, Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G दोनों में ही 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। Galaxy A57 5G में 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। वहीं, Galaxy A37 5G में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, दोनों फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है।
Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G दोनों में ही 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि ये टेक्नोलॉजी इन फोन को सिर्फ 30 मिनट में 0 से 60 प्रतिशत तक चार्ज कर देती है। इन फोन की बॉडी IP68-रेटेड है, जो इन्हें धूल और पानी से सुरक्षित रखती है। साथ ही, इनमें Samsung का Knox Vault फीचर भी दिया गया है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :